Video: मालिक की खातिर सात फिट के सांप से भिड़ी जूली, वीडियो देख वफादारी को करेंगे सलाम
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से सांप और कुत्ते के बीच लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है। जिले तिलठी गांव में रहने वाले मुकेश की पालतू कुतिया जूली और करीब सात फिट के सांप के बीच ये लड़ाई हुई है।
जूली और सांप के बीच करीब 20 मिनट ये लड़ाई चली, जिसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप घर के अंदर की ओर जा रहा था तभी आंगन में जूली से उसका सामना हो गया। जूली ने सांप को ना सिर्फ घर में जाने से रोका बल्कि मुंह से पटक कर उसे मार भी दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।