
प्रतीकात्मक फोटो
UP News : उत्तर प्रदेश के मेरठ से रिलेशनशिप एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 21 वर्षीय युवक से 45 वर्षीय एक महिला का निकाह पढ़वा दिए जाने की खबर है। युवक का आरोप है कि जो लड़की दिखाई थी उसकी मां से निकाह पढ़वा दिया गया। मौलवी ने जब निकाह के दौरान नाम पढ़ा तो वह नाम लड़की की मां का था। अपनी सास का नाम सुनकर दूल्हा हैरान रह गया। दूल्हे ने घूंघट उठाया तो दुल्हन के जोड़े में लड़की नहीं बल्कि उसकी मां थी। इस पर हंगामा हो गया।
मेरठ के रहने वाले 22 वर्षीय अजीम के अनुसार उसकी शादी मेरठ की ही रहने वाली मतंशा के साथ तय हुई थी। युवक ने लड़की को देखा था और फिर निकाह की तारीख तय हुई थी। आरोप है कि निकाह के दौरान मौलवी ने लड़की का नहीं बल्कि उसकी मां का नाम बोलते हुए दूल्हे से पूछा कि क्या आपको निकाह मंजूर है ? यह सुनकर दूल्हा परेशान हो गया। दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट ( नकाब ) हटाकर देखा तो पता चला कि दुल्हन के जोड़े में लड़की की मां है। लड़की की मां की उम्र 45 वर्ष है जो विधवा है।
इस पर हंगामा हो गया। बारातियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। घंटों चले हंगामे के बाद मामला शांत हो सका। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की लेकिन बाद में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। आरोप ये भी है कि इस शादी के लिए पीड़ित से चार लाख रुपये लिए गए थे। पीड़ित परिवार ने मीडिया कर्मियों के बताया कि उन्होंने सामाजिक रूप से मामले में समझौता कर लिया है।
Published on:
20 Apr 2025 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
