25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश-बर्फबारी से कई सड़कें बंद, आज भी मौसम दिखाएगा तल्खी

UK Weather:दो दिन से हो रही बारिश और भारी बर्फबारी से उत्तराखंड में कई सड़कें बंद हो गईं। इससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आईएमडी ने आज भी राज्य के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 29 Dec 2024, 9:37 AM IST

Many roads closed in Uttarakhand due to heavy snowfall and rain

बारिश-बर्फबारी से उत्तराखंड में कई सड़कें बंद रहीं

UK Weather:बारिश और पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात से उत्तराखंड में जन-जीवन अस्त-व्यस्त चल रहा है। राज्य में 27 दिसंबर से ही बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। शनिवार को उत्तराखंड में झमाझम बारिश हुई। ऊंचाई वाले कई इलाकों में जमकर हिमपात हुआ है। इससे कई जगह यातायात भी प्रभावित हुआ। गंगोत्री और यमुनोत्री, बदरीनाथ हाईवे समेत कई सड़कें बंद होने से लोगों को भारी परेशानी हुई। औली में बीआरओ ने मशीन से बर्फ हटाकर यातायात सुचारू कराया। जोशीमठ-मलारी एनएच लाता और बदरीनाथ-माणा सड़क लामबगड़ से आगे बंद रहा। पिथौरागढ़ के थल-मुनस्यारी में भी सड़क बाधित रही। कई सैलानी सड़क पर फंसे रहे। उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर भी यातायात बाधित हुआ। साथ ही रुद्रप्रयाग में मक्कू बैंड से चोपता तक सड़क बर्फबारी से बाधित रही।

रोके गए पर्यटक

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन हो गई थी। इसमें वाहन रपटने का खतरा मंडरा रहा था। सड़क पर फिसलन के कारण हर्षिल, धराली, झाला में पर्यटक रोके गए। इधर, देहरादून में मौसम को देखते हुए स्कूल चार जनवरी तक बंद रहेंगे। देहरादून और मसूरी में बारिश के बाद सर्द हवाओं से लोग ठिठुर उठे।

ये भी पढ़ें- Government Order:24 घंटे खुले रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे, जानें वजह

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग