
प्रयागराज से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी निरस्त, जानिए वजह
प्रयागराज: प्रयागराज छिवकी से नैनी के बीच तीसरी लाइन बिछाने के कार्य जारी है। जिसकी वजह से कई ट्रेनें निरस्त की जाएंगी। इंटरलॉकिंग का कार्य में किसी भी तरह से बाधा न आए इसके लिए रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त किया है। प्रयागराज से छिवकी और नैनी की बीच बिछ रही तीसरी लाइन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 दिसंबर 2021 से 10 जनवरी 2022 तक रहेगा। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को दूसरे रूट पर संचालित की जाएगी और कुछ ट्रेनों का समय में भी परिवर्तन किया जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर शिवम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर को लोक्य मान्य तिलक- वारणसी कामायनी एक्सप्रेस मानिकपुर में 90 मिनट और चार जनवरी 2022 को नैनी में 45 मिनट के लिए रोकी जाएंगी। इसके अलावा 12307 हावड़ा जोधपुर का संचालन नौ जनवरी प्रयागराज जंक्शन- कानपुर से बदल कर प्रयागराज छिवकी- मानिकपुर-झांसी के रास्ते होगा। इसी प्रकार 12308 जोधपुर-हावड़ा 30 दिसम्बर और 7 जनवरी को बदले हुए रास्ते पर संचालित होगी। इसी रूट पर 22308 बीकानेर - हावड़ा 1 और 9 जनवरी को इसके साथ 12816 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस भी 30 दिसंबर, 10 जनवरी को चलेगी। इसके साथ ही 14116 प्रयागराज - डॉ आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 10 जनवरी को दो घंटे की देरी से रवाना होगी। लगातार रेलवे की लाइन की इंटरलॉकिंग मेंटेनेंस कार्य की वजह से कई ट्रेनों का रूट बदलने के साथ ही कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
1- पंडित दीनदयाल उपाध्याय- सूबेदार गंज 01 से 10 जनवरी 2022 तक।
2- प्रयागराज जंक्शन- झांसी 09, 10 जनवरी 2022 तक।
3-प्रयागराज छिवकी-इटारसी 02 से 11 जनवरी 2022 तक।
4- इटारसी प्रयागराज-छिवकी 01 से 10 जनवरी 2022 तक।
5-"अजमेर राजेन्द्र नगर - टर्मिनल 07 जनवरी 22 जनवरी 2022 तक।
6- राजेंद्र नगर टर्मिनल- अजमेर 05 जनवरी से 22 जनवरी तक।
7- आनंद विहार-भुनेश्वर 03 जनवरी व 10 जनवरी तक।
8- भुनेश्वर - आनंद विहार- 01 व 8 जनवरी 2022 ।
9- अहमदाबाद-पटना 5 जनवरी 2022 को।
10- पटना-अहमदाबाद 07 जनवरी 22 को।
11- सूरत- छपरा 3 जनवरी 22 को।
12- छपरा-सूरत 5 जनवरी 22 को।
13- बंगलुरू सिटी- दानापुर 03 जनवरी 22 को।
14- दानापुर- बंगलुरु सिटी 05 जनवरी को।
15- रानी कमलापति-अगरतला 06 जनवरी 22 को ।
16- अगरतला-रानी कमलापति 09 जनवरी 22 को निरस्त है।
Published on:
19 Dec 2021 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
