4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad Weather: पश्चिमी यूपी में प्रचंड गर्मी, लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित, मुरादाबाद का पारा 37 डिग्री पार

Moradabad Weather: पश्चिमी यूपी में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। दोपहर को लू चलने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मुरादाबाद का तापमान 37 डिग्री के पार चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Moradabad Weather News

Moradabad Weather News

Moradabad Weather News: मुरादाबाद में पछुआ गर्म हवा ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। दोपहर में लू चल रही हैं। इसकी वजह से वातावरण से नमी खत्म हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार शाम को वातावरण में नमी सिर्फ 20 फीसदी रह गई। पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिकतम तापमान भी अधिक दर्ज किया गया। साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

धूप की तपिश हो रही तेज

अप्रैल माह में 20 दिन बीत गए हैं और मौसम प्रतिदिन गर्म होता जा रहा है। दिन में पछुआ हवा के चलने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा वातावरण की नमी में गिरावट आ रही है। रविवार को सुबह से मौसम साफ था और धूप की तपिश तेज थी।

हालांकि दोपहर बाद कुछ बादल छाने की वजह से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारी ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नमी 42 फीसदी थी जो शाम को सिर्फ 20 रह गई।

हवा की गति पश्चिम दिशा से पूरब दिशा में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। गत वर्ष 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस था। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अप्रैल बीतने के साथ ही 40 डिग्री के पार तापमान पहुंच जाएगा। अब गर्म हवा चल रही हैं। उसकी वजह से रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी का अनुमान था। इसलिए मुरादाबाद के आसपास के क्षेत्रों में बादल दिखाई दे रहे हैं।