13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्टनर ने 90 लाख हड़पे, हॉस्पिटल में किया रेप, दोस्त का बेल्ट से गला घोटने की कोशिश

कैंट के एक हॉस्पिटल पार्टनर ने दिल्ली की युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसके 90 लाख हड़प लिए। युवती के दोस्त का बेल्ट से गला घोटने की कोशिश की।

2 min read
Google source verification

बरेली। कैंट के एक हॉस्पिटल पार्टनर ने दिल्ली की युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसके 90 लाख हड़प लिए। युवती के दोस्त का बेल्ट से गला घोटने की कोशिश की। एडीजी के आदेश पर थाना कैंट में हत्या के प्रयास, दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिल्ली की एक युवती बनी थी बिजनेस पार्टनर, खोला था हॉस्पिटल

दिल्ली की एक युवती वहीं के सुंदरनगरी के रियाज अहमद की बिजनेस पार्टनर है। रियाज अहमद ने 2022 में बरेली में कैंट के गांव सैदपुर खजुरिया के अली शेर, उनके बेटे नदीम के साथ मिलकर आरटीओ आफिस नकटिया से आगे हाईवे पर परफैक्ट लाइफ हॉस्पिटल खोला था। उसमें 90 लाख रुपये खर्च किए। अलीशेर, नदीम और तौफीक ने अस्पताल की बिल्डिंग को किराए पर दिया। इसका एग्रीमेंट कराया गया।

2022 में हॉस्पिटल के बेड पर किया दुष्कर्म

10 सितंबर 2022 को अस्पताल का उदघाटन हुआ। 19 सितंबर को वह और रियाज अस्पताल आए। बिजनेस पार्टनर रियाज अस्पताल संबंधी कागज आदि केबिन में देखने लगे। नदीम बिल्डिंग दिखाने के बहाने हॉस्पिटल के ऊपर वाली।मंजिल पर ले गए । नदीम ने युवती को पेसेंट बेड पर गिरा लिया। मुंह पर रूमाल बांधकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। नदीम ने अश्लील वीडियो बना लिया। जब होश आया तो नदीम ने वीडियो दिखाकर कहा, अब जो मैं कहूंगा, वही करना।

अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

युवती ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में अपने दोस्त रियाज को बताया। रियाज ने इस बारे में अली शेर से फोन पर बात की। 18 मई 2024 को वह और रियाज अहमद बरेली आए। रियाज ने अश्लील वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। जिस पर अलीशेर, नदीम ने रियाज अहमद को पीटना शुरु कर दिया। रियाज के गले में बेल्ट डालकर कसने का प्रयास किया। वहां राहगीरों ने बीच बचाव कराया। अलीशेर ने कहा, तेरा बनाया हुआ परफैक्ट लाइफ अस्पताल अब मैक्स लाइफ केयर हो गया। अब तू अस्पताल भूल जा। तेरी और तेरे पार्टनर रियाज की मेरे चारों पुत्र हत्या कर देंगे। भीड़ देखकर अलीशेर आदि वहां से भाग गए। एडीजी के आदेश पर कैंट थाने में मैक्स लाइफ केयर के ऑनर अलीशेर, उनके बेटे नदीम, अजीम, मुजीब और तौसीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।