
नवाजुद्दीन सिद्द्की और राहुल वरुण
सीएम योगी आदित्यनाथ का एक ड्रीम प्रोजेकट है नोएडा में फिल्म सिटी बनाना। इसके लिए वो बराबर मुंबई जाते रहते हैं। बड़े बड़े अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर से मिलते रहते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ चाहते हैं ग्रेटर नोएडा में 100 एकड़ में फिल्म सिटी बने। इसके लिए वो ग्लोबल टेंडरभी भी निकाले थे।
फॉक्स स्टूडियो, यूनिवर्सल स्टूडियो, एलएंडटी समेत चार कंपनियों ने टेंडर खरीदे थे। लेकिन जमा सिर्फ टी सीरीज से जुड़ी कंपनी ही कर पाई है। एक हजार एकड़ में विकसित होने जा रही यह फिल्म सिटी 10 हजार करोड़ का प्रॉजेक्ट है।
सीएम योगी आदित्यनाथ का एक ड्रीम प्रोजेकट के ऊपर कई नेता और अभिनेता अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, जब बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी अपनी फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' के रिलीज से पहले द फिल्मी चर्चा के साथ बातचीत की। इसी दौरान द फिल्मी चर्चा के इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छोटे से कस्बे बुढ़ाना में जन्मे दिग्गज अभनेता नवाजुद्दीन सिद्द्की ने कहा कि योगी जी का काम सराहनीय है।
द फिल्मी चर्चा को अभनेता नवाजुद्दीन सिद्द्की ने बताया कि सीएम योगी का जो ड्रीम प्रोजेक्ट है यूपी में 'फिल्म सिटी' का निर्माण करना, इसके लिए मुझे लगता है लगता है यूपी फिल्म इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी दौरान उन्होंने द फिल्मी चर्चा को बताया कि यूपी में फिल्मों की शूटिंग करने पर दो करोड़ की सब्सिडी भी मिलती है। बता दें हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्द्की ने अपनी फिल्म की जोगीरा सारा रा रा' की शूटिंग यूपी में कम्प्लीट की है।
नवाजुद्दीन सिद्द्की से जब द फिल्मी चर्चा ने पूछा की क्या आपको पता है जब आप अपनी फिल्म अवधी, ब्रज, बुंदेली या भोजपुरी में बनाते हैं। तो आपको 50 फीसदी सब्सिडी का प्रावधान मिलता है। इस पर नवाजुद्दीन सिद्द्की ने कहा हां ये मुझे मालूम है पर ये नहीं पता था कि क्षेत्रीय भाषा में फिल्म बनाने पर 50 फीसदी सब्सिडी मिलता है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में जब पूर्ण तरह से फिल्म सिटी डेवलप हो जाएगा तब स्टूडियो/लैब आदि की स्थापना के लिए 25 प्रतिशत या अधिकतम 50 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। पूर्वांचल, विंध्याचल और बुंदेलखंड में स्टूडियो/लैब खोले जाने पर राशि 35 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50 लाख होगी। राज्य में आधे से अधिक शूटिंग दिवस वाली फिल्मों के लिए, सब्सिडी की राशि अधिकतम ₹1 करोड़ के अधीन होगी।
बता दें, राहुल वरुण एक बॉलीवुड पत्रकार और अभिनेता हैं। 2020 की हिंदी भाषा की कॉमेडी फिल्म पगलेआज़म में मोहित मल्होत्रा की भूमिका निभाने के लिए राहुल जाने जाते है। वह द फिल्मी चर्चा (The Filmy Charcha) और आरवी राइजिंग एंटरटेनमेंट (RV Rising Entertainment) के संस्थापक हैं। द फिल्मी चर्चा (The Filmy charcha) मनोरंजन पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना माना नाम है।
Updated on:
28 May 2023 06:47 pm
Published on:
28 May 2023 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
