2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकुमार राव और पत्रलेखा होंगे केनस्टार कूलर्स के नए ब्रांड अम्बेसडर

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी एक्ट्रेस वाइफ पत्रलेखा को केनस्टार ने अपने कूलर रेंज का नया ब्रांड अम्बेसडर बनाया है।

2 min read
Google source verification
rajkumar

राजकुमार राव और पत्रलेखा होंगे केनस्टार कूलर्स के नए ब्रांड अम्बेसडर

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी एक्ट्रेस वाइफ पत्रलेखा को केनस्टार ने अपने कूलर रेंज का नया ब्रांड अम्बेसडर बनाया है। केनस्टार के अनुसार राजकुमार राव की अलग-अलग किरदारों को बखूबी निभाने की कला और पत्रलेखा का सरल सादगी भरा व्यक्तित्व, ये वो सब खूबियां है जिससे ये जोड़ी केनस्टार के ब्रांड एम्बेसेडर के लिए एकदम सटीक बैठती है। इसीलिए इन दोनों को चुना है।

कूलर की इस नयी ब्रांड फिल्म में राजकुमार राव और पत्रलेखा की बॉन्डिंग केनस्टार कूलर के स्टाइल और खासियत को बेहद रोचक ढंग से दर्शाती है। फिल्म के अंदर मजेदार ट्विस्ट ये है कि राजकुमार राव कूलर की परफॉर्मेंस और ठंडक से इतना इंप्रेस हो जाता है कि उसका मानना है कि केनस्टार कूलर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलना चाहिए, क्योंकि वो AC की बहुत बढ़िया एक्टिंग करता है। राव और पत्रलेखा अपनी मनमोहक और रियल एक्टिंग से फिल्म को चार चांद लगा देते हैं।

केनस्टार के सीईओ श्री सुनील जैन का कहना है,राजकुमार राव और पत्रलेखा की इस जोड़ी को अपना ब्रांड अम्बेसडर बनाने की एक खास वजह है , “हम इस बात से बहुत ज्यादा उत्साहित हैं कि राजकुमार राव और पत्रलेखा केनस्टार जैसी अग्रणी कंपनी का चेहरा हैं।”

नेहा खुल्लर के अनुसार “राजकुमार राव और पत्रलेखा केनस्टार कूलर के ब्रांड एंबेसडर के लिए परफेक्ट चॉइस हैं। राजकुमार राव का अपने रोल्स के प्रति ईमानदारी, उनकी साफ-सुथरी अदाकारी, अपने आप को लगतार और बेहतर करने की उनकी कोशिश और अपने फैन्स के प्रति उनका समर्पण केनस्टार की वैल्यूज़ को खूबसूरती से दर्शाता है।

केनस्टार परिवार का हिस्सा बनने पर राजकुमार राव का कहना है की इस कैंपेन से वह बेहद उत्साहित हैं । केनस्टार कूलर कैटेगरी में लीडर है जो लगातार नए तरीके और नई तकनीक के जरिये बेस्ट कूलिंग सॉल्यूशन लेकर आता है। इस देश में गरमी आते ही कूलर एक ऐसा प्रोडक्ट है जो सबसे ज्यादा ख़रीदा जाता है। और मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मैं केनस्टार को और बेहतर ढंग से देश की जनता से कनेक्ट कर पाऊंगा।

राजकुमार राव की बात को साझा करते हुए पत्रलेखा बोलीं, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि राजकुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए मैं केनस्टार कूलर का मैसेज देश की जनता तक पहुंचा पाऊंगी। केनस्टार कूलर वाकाई में नए भारत का कूलर है जो आज की आधुनिक जीवन शैली के साथ बख़ूबी जाता है।”

Story Loader