
भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन को कौन नहीं जानता है। 17 जुलाई, 1969 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बिसुईं गांव में रवि किशन का जन्म हुआ था। छोटे से गांव में जन्मे रवि किशन अपने नाम को अपने दम पर बड़ा बनाया है। रवि किशन भोजपुरी, बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम करते हैं। नीचे देखें रवि किशन के लग्जीरियस घर की इनसाइड फोटोज।

इस खबर से जानेंगे रवि किशन का मुंबई में घर कैसा है? बता दें मुंबई के गोरेगांव स्थित एक बिल्डिंग के 14वें फ्लोर पर रवि किशन रहते हैं। रवि ने दो मंजिल को मिलाकर एक घर बनाया है। जो घर के अंदर से सीढ़ियों से जुड़ी हुई है। जिसका साइज 8 हजार वर्गफीट है।

इस घर में 12 बेडरूम, डबल हाइट की छत वाला टैरेस और एक जिम के अलावा भी बहुत कुछ है। रवि को मुंबई में अपना घर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है।

एक इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा था - सफलता पाने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। मैं मुंबई में अपने शुरुआती दिनों की याद करता हूँ। जब मैं एक चॉल के 120 वर्गफुट के रूम में रहता था। वो रूम मैं अपने 12 साथियों के साथ शेयर करता था और आज अकेले मेरे पास 12 बेडरूम का घर है।

रवि के घर के टैरेस में कई पेड़-पौधे लगे हैं। उन्होंने बताया था- मेरी पत्नी प्रीति को हरियाली से लगाव है। इसलिए यह सब पेड़-पौधे लगाए गए हैं। हम यहां चीकू और मिर्ची उगाते हैं। मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि कंक्रीट से बनी इस बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर हम ऑर्गेनिक फल और सब्जियां उगाएंगे।

रवि किशन अपने घर की टैरेस पर बने गार्डन में अक्सर वर्कआउट और योगा करते हैं। यहां चारों ओर हरियाली देखने को मिलती है।

रवि किशन ने अपने इस घर में एक रूम ऐसा बनाया है, जिसमें वे अपने ऑफिस से जुड़े काम कर सके है। उनके घर के हर रूम की सजावट देखने लायक है। अपने हर रूम को अलग रंगों सजाया है।

पत्नी प्रीति के साथ उनकी बेहतरीन ट्यूनिंग है। रवि हर त्यौहार फैमिली के साथ घर पर ही सेलिब्रेट करते हैं।

महंगी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं रवि किशन। घर की दीवारों पर अलग-अलग रंग का पेंट देखने को मिलता है। घर का इंटीरियर देखने लायक है।

रवि किशन अक्सर घर की बालकनी में खड़े होकर बाहर का नजारा देखते हैं।