7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में स्मार्ट सिटी की चल रही है तैयारी, शहर में 10 स्थानों पर मिलेगा फ्री वाईफाई

संगनागरी को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर और स्मार्ट किया जा रहा है। शहरवासियों को हर सुविधा मिले इस क्षेत्र में कार्य जारी है। स्मार्ट सिटी प्रयागराज में अब शहर के मुख्य चौराहों पर या फिर बस स्टैंड हो ऐसे 10 स्थानों पर फ्री इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। डिजिटल इंडिया के तहत संगमनगरी के प्रमुख स्थानों को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्थानों को चिन्हित कर लिए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अब शहरवासियों को नेट की सुविधा नगर निगम द्वारा फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

2 min read
Google source verification

image

Sumit Yadav

Dec 19, 2021

प्रयागराज में स्मार्ट सिटी की चल रही है तैयारी, शहर में 10 स्थानों पर मिलेगा फ्री वाईफाई

प्रयागराज में स्मार्ट सिटी की चल रही है तैयारी, शहर में 10 स्थानों पर मिलेगा फ्री वाईफाई

प्रयागराज: संगनागरी को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर और स्मार्ट किया जा रहा है। शहरवासियों को हर सुविधा मिले इस क्षेत्र में कार्य जारी है। स्मार्ट सिटी प्रयागराज में अब शहर के मुख्य चौराहों पर या फिर बस स्टैंड हो ऐसे 10 स्थानों पर फ्री इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। डिजिटल इंडिया के तहत संगमनगरी के प्रमुख स्थानों को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्थानों को चिन्हित कर लिए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अब शहरवासियों को नेट की सुविधा नगर निगम द्वारा फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

प्रमुख स्थान होगा वाईफाई से लैस

प्रयागराज के शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को पूरी तरह से फ्री वाईफाई इंटरनेट कनेक्टिविटी से लैस किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर बैठने वाले बाहरी यात्री और शहरवासियों को जल्द ही लाभ मिलेगा। चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग मोबाइल फोन और लैपटॉप को कनेक्ट करके हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल से काम कर सकेंगे। नेट से ऑनलाइन कार्य के साथ मनोरंजन के साधन का के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। जिन स्थानों पर फ्री वाईफाई सुविधा दी जाएगी, उसमें सुभाष चौराहा, बस स्टैंड सिविल लाइन, रैन बसेरा प्रयागराज रेलवे स्टेशन, बम्हरौली एयरपोर्ट, स्वरूपरानी अस्पताल, नगर निगम कार्यालय, जिला महिला अस्पताल, तेज बहादुर अस्पताल (बेली) और चौक के साथ कोतवाली पर यह सुविधा दी जा रही है।

माघ मेले आने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ

बीएसएनएल एसडीओ संजीव कुमार ने कहा कि प्रयागराज में पर्यटक, तीर्थ यात्रियों, छात्र और आम नागरिकों का आगमन होता है। ऐसे में शहर में ऐसे स्थानों पर फ्री वाईफाई की सुविधा दी जा रही है। जनवरी माह से माघ मेले का भी आगाज हो जाएगा ऐसे में बाहर से आने वाले यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे।

50 मीटर तक रेंज तक मिलेगी सुविधा

मिली जानकारी के अनुसार यात्री इस सुविधा का उपयोग एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, मूवी, गाने, गेम डाउनलोड करने के साथ ही अपने उपयोग के अनुसार कार्यालय का भी काम ऑनलाइन कर सकेंगे। नगर निगम और बीएसएनएल टीम ने शहर प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर लिया है। इन प्रमुख स्थानों से लगभग 50 मीटर के रेंज तक यह सुविधा मिलेगी और इस्तेमाल कर सकेंगे।

बेहतर होगी स्पीड

फ्री वाईफाई देने के लिए नगर निगम और बीएसएनएल कंपनी में करार किया गया है। कंपनी के अनुसार फ्री वाईफाई जोन वाले जगहों पर स्पीड के विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन सबका का खर्ज स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम उठाएगा। बीएसएनएल समय समय पर इंटरनेट स्पीड और नेटवर्किंग को लगातार चेक करता रहेगा।