
बदायूं और पीलीभीत डिपो से दौड़ने लगीं तीन बसें
परिवहन निगम बरेली से अयोध्या को आठ बसें चलाई जाएंगी। इसमें बदायूं, पीलीभीत डिपो से तीन बसें हैं। तीन बसों की सेवा शुरू कर दी गई है। गुरुवार को बरेली और रोहिलखंड डिपो से भी दो बसें अयोध्या को रवाना की गई। मुख्य अतिथि कैंट से भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल ने एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अयोध्या जाने वाले सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं, कहा कि उनकी यात्रा मंगलमय हो। इस मौके पर आरएम रोडवेज दीपक चौधरी, बरेली डिपो के आरएम संजीव श्रीवास्तव, अरुण कुमार बाजपेई, धनजीराम समेत अधिकारी उपस्थित थे।
सुबह 10 बजे बरेली से अयोध्या रामलला के दर्शन कराएगी एसी बस
परिवहन निगम की दो बसें बरेली से अयोध्या स्पेशल बस सेवा के रूप में शुरू की गई हैं। पहली एसी बस सुबह 10 बजे अयोध्या जाएगी। इसका स्टॉपेज शाहजहांपुर और दूसरा लखनऊ होगा। इसके बाद बस सीधे अयोध्या जाकर रुकेगी। बरेली से अयोध्या करीब 390 किलोमीटर है। एक बस का किराया 679 रुपये रखा गया है। साधारण बस सेटेलाइट से शाम को 7:30 बजे अयोध्या के लिए चलेगी। बस का स्टॉपेज भी शाहजहांपुर और लखनऊ में होगा। इसका किराया 580 रुपये रखा गया है।
Published on:
18 Jan 2024 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
