10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीचर ने 16 साल की छात्रा से रचाई शादी, दोनों के घरवाले खुश, यहां फंस गया मामला

यूपी में एक टीचर ने अपनी स्टूडेंट्स के साथ शादी रचा ली। शादी से दोनों के घरवाले बहुत खुश थे। लेकिन गांव वालों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने हंगामा कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

यूपी के मुजफ्फरनगर से एक मामला सामने आया है जहां एक टीचर ने 16 साल की छात्रा के साथ शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों के घरवाले काफी खुश थे। लेकिन जैसे ही गांव वालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने हंगामा किया। दरअसल शादी के बाद लड़की ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। प्रिंसिपल को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने इस बात की शिकायत उच्च अधिकारियों को कर दी। 

टीचर को हुआ अपनी स्टूडेंट से प्यार 

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के एक माध्यमिक विधालय में अंग्रेजी सब्जेक्ट पढ़ाने वाले टीचर का 11वीं क्लास की छात्रा के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों ने इस बात की जानकारी अपने घरवालों को दी। दोनों के घरवालों ने शादी की इजाजत दे दी। शादी के बाद बच्ची ने स्कुल जाना छोड़ दिया वहीं टीचर रोज स्कुल जाता था। इस बीच प्रिंसिपल को इस बात का पता चल गया। बाद में उन्होंने इस बात की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी।

यह भी पढ़ें:‘मैं इकरा हसन…’ 28 साल की सांसद की दहाड़ से गूंज उठा पूरा सदन, देखें वीडियो

पहले से ही शादीशुदा था शिक्षक 

टीचर पर आरोप लगाए गए हैं कि वह पहले से ही शादीशुदा था। शिक्षक मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है। इससे पहले भी उसने एक युवती से शादी की थी लेकिन सबकुछ ठीक ना होने के कारण शादी टूट गई थी। टीचर ने अब स्कूल आना बंद कर दिया है। वह जल्द से जल्द ट्रांसफर लेने की कोशिश कर रहा है।