3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती को भगाकर की शादी, लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता को मार डाला

Murder Case In Roorkee:उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग (Love affair) के बाद युवती को भगाकर शादी (marriage) करने से आक्रोशित लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार डाला। पुलिस ने इस मामले में लड़की पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

May 06, 2024

Police officers reached the spot after the murder of the groom's father

दूल्हे के पिता की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

उत्तराखंड के रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में ये दिल दहलाने वाले घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक सहारनपुर जिले के थाना नागल क्षेत्र के एक गांव के युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़की पक्ष के लोग इस रिश्ते से नाराज थे। इस पर प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी कर ली। इससे नाराज लड़की के परिवार वाले युवक के घर पहुंचे और दोनों के बारे में पूछताछ की। युवक के पिता ने जानकारी से इनकार किया तो विवाद हो गया। देखते ही देखते लड़की पक्ष के लोगों दूल्हे के पिता की पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

युवती को घर भेजने का बना रहे थे दबाव

इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात एसके सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी के मतुताबिक म़ृतक के पुत्र ने युवती से शादी कर ली है। इससे युवती के परिजन नाराज थे और उन पर युवती को घर भेजने का दबाव बना रहे थे। एसएसपी के मुताबिक हर पहलू पर जांच कराई जा रही है।

छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

पीड़ित पक्ष के शिकायत पर पुलिस ने राजन और हरिओम, निवासी तांशीपुर और चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। उनकी धर-पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।