3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Crime: खनन का विरोध करने पर महिला को ट्रैक्टर से कुचला, एक गिरफ्तार

UP Crime : महिला गांव से निकलने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों की विरोध कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर के पहिए ने उसे कुचल दिया।

1 minute read
Google source verification
UP Police

एसपी देहात सागर जैन

UP Crime : सहारनपुर के नकुड़ में रेत खनन का विरोध कर रही एक महिला को ट्रैक्टर ने चालक ने कुचल दिया। इस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। किसी तरह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सुरेंद्र कौर कर रही थी विरोध

घटना नकुड़ थाना क्षेत्र की है। यहां शुक्रवार की रात अवैध रेत खनन करने वालों ने टाबर गांव की रहने वाली एक महिला को ट्रैक्टर के पहिए से कुचल दिया। इस दुस्साहसिक घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था कि प्रशासन अवैध खनन पर रोक नहीं लगा पा रहा है। इसके बाद किसी तरह अफसरों ने लोगों के शांत किया। भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। रविवार शाम पुलिस ने इस मामले का मुख्य आरोपी काला गिरफ्तार कर लिया। अभी अन्य आरोपी फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

फोर्स की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार ( UP Crime )

टाबर निवासी जयदेव सिंह की पत्नी सुरेन्द्र कौर अवैध खनन से भरकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रालियों का विरोध कर रही थी। इसी दौरान उसकी ट्रैक्टर के पहिए से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शनिवार देर शाम शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में दुख पसर गया। रविवार दोपहर गमगीन महौल में सुरेंद्र कौर के शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे जगदीप सिंह ने मां की चिता को मुख़ाग्नि दी। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।

यह भी पढ़ें: देवबंद में महिला के साथ सड़क पर मारपीट, पांच पर FIR

Story Loader