
श्वेता तिवारी का जन्म 4 अक्टूबर 1980 को शनिवार के दिन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुआ था। उनकी वर्तमान आयु वर्ष 2020 के अनुसार 40 वर्ष है। श्वेता तिवारी भी अपने करियर के शुरुआती दिनों में भोजपूरी फिल्में कर चुकी हैं।

भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री आम्रपाली दूबे का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 11 जनवरी 1987 को हुआ है। साल 2014 में आम्रपाली दूबे ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा।

पूनम दूबे का जन्म 8 फरवरी 1990 को प्रयागराज में हुआ है। पूनम दूबे ने साल 2014 में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से अपने करियर की शुरुआत की। पूनम दूबे भोजपुरी के कई सितारों के साथ फिल्में कर चुकी हैं।

चांदनी सिंह उत्तर प्रदेश में जौनपुर के थाने गड्डी गांव की रहने वाले है। भोजपुरी फिल्मों में कदम रखने से पहले चांदनी सिंह भोजपुरी के कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। चांदनी सिंह ने 'मैं नागिन तू सपेरा' से अपने करियर की शुरुआत की।

अंजना सिंह उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की रहने वाली है। उनका जन्म 7 अगस्त 1990 को बहराइच में हुआ है, लेकिन उनकी परवरिश लखनऊ में हुई है। अंजना सिंह ने साल 2012 में भोजपुरी सिनेमा में 'एक और फौलाद' के जरिए डेब्यू किया था।