scriptUP Monsoon update: धूल भरी आंधी, भीषण गर्मी, जानें 9 जून से 15 जून के मौसम का हाल | UP Monsoon Update: Dust storm, intense heat, know weather this week | Patrika News
यूपी न्यूज

UP Monsoon update: धूल भरी आंधी, भीषण गर्मी, जानें 9 जून से 15 जून के मौसम का हाल

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इस हफ्ते तापमान 45 डिग्री को पार करने की संभावना है। हल्के बादल से राहत मिलने की उम्मीद है। जानते है कानपुर के मौसम का हाल-

कानपुरJun 09, 2024 / 07:42 am

Narendra Awasthi

आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार 9 जून से 15 जून के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। कानपुर में इस हफ्ते अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने का अनुमान है। धूल भरी आंधी के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
यह भी पढ़ें

साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले- 400 पार का नारा देने वाले करेंगे हार की समीक्षा

आज कानपुर में दिन में हल्के-फुल्के और रात को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
सोमवार 10 जून का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। वैसे तो आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मंगलवार 11 जून से 15 जून तक का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। बुधवार 12 जून से 14 जून के बीच तापमान 33 डिग्री से लेकर 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। खिली धूप निकलेगी। शनिवार 15 जून को तापमान 33 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।

Hindi News/ UP News / UP Monsoon update: धूल भरी आंधी, भीषण गर्मी, जानें 9 जून से 15 जून के मौसम का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो