9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले- 400 पार का नारा देने वाले करेंगे हार की समीक्षा

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को करारी हार मिली है। साक्षी महाराज ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इसकी समीक्षा करेगा। अयोध्या में समाजवादी पार्टी की जीत पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 5 Jun 2024, 5:32 PM IST

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok shabha 2024) बीजेपी के साक्षी महाराज (sakshi Maharaj) ने उन्नाव से लगातार तीन बार जीत कर हैट्रिक बनाई। लेकिन उत्तर प्रदेश में बीजेपी को करारी हार मिली है। इस पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने 400 पार का नारा दिया था। वह इसकी समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम के आधार पर उत्तर प्रदेश की जनता ने वोट नहीं दिया। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने 400 पार का नारा, अयोध्या में सपा की जीत पर भी खुलकर बातचीत की।

यह भी पढ़ें: साक्षी महाराज बोले- अयोध्या में सपा की जीत दुर्भाग्यपूर्ण, देखें पूरा बयान-

साक्षी महाराज ने कहा कि हर के कारण की समीक्षा साक्षी महाराज ने केंद्रीय नेतृत्व करेगा। यह हमारे आपके लिए चिंता की बात नहीं है। जिसने 400 पर का नारा दिया था। उन्हें इसका कष्ट हुआ होगा। इसलिए 10 सालों में जितना काम हुआ है। उतना 65 सालों में नहीं हुआ था। काम के आधार पर प्रधानमंत्री ने अबकी बार 400 पर का नारा दिया था। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने काम के आधार पर वोट नहीं दिया है।

खुली दुकान तुम्हारी, बंद दुकान हमारी का नारा याद किया

पार्टी इस बात की समीक्षा करेगी कि कहां कमी रह गई है। उत्तर प्रदेश की जनता ने काम के आधार पर वोट नहीं दिया है। सपा की जीत पर साक्षी महाराज ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सपा का शासन भी देखा है। जब कहा जाता था कि "खुली दुकान तुम्हारी, बंद दुकान हमारी"। पत्रकारों पर भी हमले होते थे। हमने अयोध्या की धरती को राम भक्तों के खून से लाल होते देखा है। राम भक्तों को उन्होंने उठाया है। लेकिन दुर्भाग्य बात है कि इस अयोध्या ने समाजवादी पार्टी का सांसद बना दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान जो कुछ भी निकाल कर आया है। वह देश प्रदेश के लिए चिंता का विषय है।