25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेरिस ओलंपिक से बाहर हुईं विनेश फोगाट, बृजभूषण शरण के बेटे ने कही बड़ी बात

Vinesh Phogat: पहलवान विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित होने पर सांसद करण भूषण ने प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 7 Aug 2024, 2:52 PM IST

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में आज भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया है। वह आज सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद फाइनल मैच खेलने के लिए उतरने वाली थी। इससे पहले ही तय नियमों से ज्यादा वजन पाए जाने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस मामले पर सरकार से लेकर विपक्ष के सभी नेताओं ने अपना-अपना बयान दिया है।

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण ने दिया बयान

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे सांसद करण भूषण ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने पर कहा, "यह देश के लिए क्षति है। फेडरेशन इस पर विचार करेगा और देखेगा कि क्या किया जा सकता है।"

यह भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज पर उमड़े भक्त, सोने- चांदी के झूले में विराजमान हुए ठाकुर जी

सपा प्रमुख ने की जांच की मांग

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।”

प्रधानमंत्री ने दी सांत्वना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की हार दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”