14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम ने बदली चाल, ठंड की हुई विदाई, फरवरी में चढ़ते पारे ने छुड़ाए पसीने

उत्तर प्रदेश में अब मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। ठंड का असर कम हो रहा है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, […]

less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दी दस्तक! अगले दो दिन मौसम रहेगा शुष्क, रायपुर में तापमान 37°C तक पहुंचा(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दी दस्तक! अगले दो दिन मौसम रहेगा शुष्क, रायपुर में तापमान 37°C तक पहुंचा(photo-patrika)

उत्तर प्रदेश में अब मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। ठंड का असर कम हो रहा है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

बच्चों और बुजुर्गों पर बढ़ा खतरा

बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सुबह और शाम घर से निकलते समय हल्के ऊनी कपड़े जरूर पहनें और सेहत का खास ध्यान रखें।

वाराणसी रहा सबसे गर्म

रविवार को फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वाराणसी सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अभी और बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं है, जिसकी वजह से मौसम साफ रहेगा और धूप का असर बढ़ेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को समय से पहले ही गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि धूप से बचाव करें और सेहत का खास ध्यान रखें।

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग