यूपी न्यूज

डॉन श्री प्रकाश शुक्ला का चेला गुड्डू मुस्लिम कैसे बना अतीक अहमद का बमबाज, जो एक इशारे में कर देता है खेल खत्म

प्रयागराज में हुए हत्याकांड में बमबाजी करते दिखने वाले गुड्डू मुस्लिम बम बनाने में माहिर है। बाइक पर चलते-चलते बम बांधना, टारगेट पर फेंकना उनके बायें हाथ का खेल है। आइए जानते हैं कौन हैं गुड्डू मुस्लिम?

3 min read
Feb 28, 2023

24 फरवरी को प्रयागराज में उमेशपाल को दिन- दहाड़े गोलियां से भून दिया गया। उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड का मुख्य गवाह था। गोली, बम और धुंआ। जिस तरह फिल्मों में मर्डर होता है, उसी तरह उमेश पाल की हत्या की गई।

शूटआउट के बाद सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया। उसे देखें तो सफेद कमीज पहने भारी कद काठी के बमबाज गुड्डू मुस्लिम बड़े आराम से झोले से बम निकालता है और इधर-उधर फेंक रहा है। वह बम को ऐसे फेंकता है जैसे कि रबड़ की गेंद फेंक रहा हो। उसके इस तरह के बमबाजी पर लोग हैरान हैं। सबकी नजर उसी बमबाज गुड्डू मुस्लिम पड़ी।

घर के अंदर घुसकर की बरसाए बम

उमेश पाल को जब गोली लगी तो वह जमीन पर गिर गए। कुछ देर में वह उठकर घर की गली की तरफ भागे तो गुड्डू मुस्लिम ने कूद कर उनकी तरफ बम फेंका और घर के अंदर तक घुस कर बमबाजी की। गली, दीवार और घायलों पर बम फेकें। फिलहाल उमेश पाल हत्या में पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ नामदर्ज केस दर्ज कर लिया है।

गोली लगने के बाद घर के अंदर भागते उमेश पाल IMAGE CREDIT:

गेम्स टीचर की हत्या में था गुड्डू मुस्लिम

बमबाज गुड्‌डू मुस्लिम का नाम हत्याकांड में पहली बार नहीं आया है। करीब 25 साल पहले राजधानी लखनऊ के लामार्टीनियर स्कूल के गेम्स टीचर फैड्रिकजे गोम्स की हत्या में भी सामने आया था। इसके अलावा हुसैनगंज के एक ठेकेदार संतोष सिंह की हत्या में भी गुड्डू मुस्लिम था। जिसके बाद दो करीबी बाहुबलियों धंनजय सिंह और अभय सिंह के बीच दुश्मनी की ऐसी खाईं खिंच गई, जो आज तक नहीं भर पाई।

धंनजय सिंह और अभय सिंह के बीच कैसे दुश्मनी हुई ये बाद में बताएंगे फिलहाल आज गुड्डू मुस्लिम की बात करते हैं।……………..

गुड्डू कई बड़े बाहुबलियों के लिए काम किया है। रेलवे, मोबाइल टॉवर, और सड़क के टेंडर उठवाने में अपने आका की मदद करता रहा है। इसके अलावा उसने रियल एस्टेट के कारोबार में भी हाथ आजमाया।

श्री प्रकाश शुक्ला का चेला रहा था गुड्डू मुस्लिम

गुड्डू मुस्लिम दो दशक पहले जुर्म की दुनिया में कदम रखा। गुड्डू मुस्लिम कुख्यात हिस्ट्रीशीटर श्रीप्रकाश शुक्ला का चेला रहा है। लखनऊ के गोम्स हत्याकांड में पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम को जेल भेजा। हांलाकि कोर्ट में पुलिस उन्हें दोषी नहीं साबित कर पाई और वह बरी हो गया।

इसके बाद गुड्डू बिहार चल गया था। वहां पर बिहार पुलिस ने उसे बेऊर जेल के बाहर से गिरफ्तार किया था। गुड्डू बिहार जेल से छूटने के बाद यूपी लौटा और अतीक अहमद गैंग के साथ जुड़ गया।

उमेश पाल को गोली मारते गुंडे IMAGE CREDIT:

अतीक अहमद का बना अचूक हथियार

जानकारों का कहना है कि गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद का वह हथियार है, जो अचूक है। गुड्डू मुस्लिम बम बनाने में माहिर है। बाइक पर चलते-चलते बम बांधना, टारगेट पर फेंकना इसके बायें हाथ का काम है। इसलिए उसे क्राइम की दुनिया में हथछूट बमबाज के रूप में जानते हैं। गुड्डू मुस्लिम करीब 22 वर्ष से अतीक अहमद के साथ है। कदकाठी के साथ ही अतीक गैंग में उसका कद भी बढ़ता गया।

Updated on:
28 Feb 2023 02:54 pm
Published on:
28 Feb 2023 02:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर