
राज मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल
चंदौली जिला के प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन करने के बाद एक महिला की मौत हो गई। 30 वर्षीय रजिया बानो की राज मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में किडनी के ऑपरेशन हुआ था लेकिन ऑपरेशन होने के बाद महिला की हालत काफी खराब हो गई । हालत बिगड़ने पर वेटिंलेटर खराब होने की बात कहकर दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने बताया कि महिला की पहले ही मौत हो चुकी है।
इसके बाद नाराज परिजनों ने शव को अस्पताल के सामने रखकर हंगामा किया । काफी देर हंगामें के बाद पुलिस को पता चला । सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और कारवाई करने की बात कही। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
किडनी के आपरेशन के बाद हुई मौत
काशीपुरा वाराणसी निवासी शब्बीर अहमद ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी रजिया बानो की पेट में दर्द शिकायत हुई। इसके बाद मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल के डॉक्टर रवि गुप्ता को दिखाया। डॉ0 रवि गुप्ता ने जांच किया और बताया कि इनकी किडनी खराब हो गई है। ऑपरेशन करना पड़ेगा और 1 लाख रूपया लगेगा।
परिजनों ने डॉक्टर की सलाह मान ली। 40 हजार रूपये जमा करके ऑपरेशन करने की बात कही और बाकी के रूपये ऑपरेशन के बाद देने की बात कही । डॉ0 रवि गुप्ता ने बीती रात महिला का ऑपरेशन किया। परिजनों को बताया कि मरीज एकदम ठीक है लेकिन रात डेढ़ बजे मरीज की हालत ज्यादा खराब हो गई है।
परिजनों ने डॉक्टर और हॉस्पिटल के स्टाफ को बताया तब डॉ0 ने कहा कि उन्हें वेंटिलेटर की आवश्यकता है। यहां पर वेंटिलेटर खराब है। इसलिए इन्हें दूसरे हॉस्पिटल रेफर किया जा रहा है। इसके बाद परिजनों ने जब मरीज को दूसरे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो वहां के डॉक्टरों ने बताया कि इनकी मृत्यु पहले ही हो चुकी है।
पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ दर्ज की हत्या की मुकदमा
मृतका के पति ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में राज मल्टीस्पेशियलिटी के चिकित्सक डा. रवि गुप्ता के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Updated on:
09 Oct 2022 01:40 pm
Published on:
09 Oct 2022 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
