12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्व समिति के संरक्षक नरेश कुमार ऐरन के नेतृत्व में विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन

इस आयोजन में समाज के वरिष्ठ व सामाजिक लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का उन्होंने धन्यवाद दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में मौजूद मियांवली नगर में गोवर्धन पर्व के अवसर पर विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। अन्नकूट भंडारे का आयोजन समाजसेवी व पर्व समिति मियांवली नगर के मुख्य संरक्षक नरेश कुमार ऐरन के नेतृत्व में कराया गया। अन्नकूट भंडारे में लोगों को पंच भोग का प्रसाद वितरित किया गया। दूर-दूर से आए लोगों ने अन्नकूट भंडारे में स्वादिष्ट भोजन का स्वाद चखा। इस मौके पर समाजसेवी नरेश कुमार ऐरन ने बताया कि सुबह हवन-यज्ञ और पूजन के बाद करीब दस बजे से अन्नकूट भंडारा की शुरुआत की गई, जिसके बाद देर शाम तक लोगों को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाता रहा। 

साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर हर साल गोवर्धन पर्व के मौके पर विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाता है। लोग यहां पर अन्नकूट भंडारे में हर संभव मदद करते हैं और लोगों की सेवा करते हैं। खाने-पीने के इंतज़ाम से लेकर अन्य सभी तरह की व्यवस्थाओं को संभालने का काम भी अच्छी तरह से किया गया। 

वहीं उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने इस दौरान कहा कि नरेश ऐरन जी समाज के प्रति हमेशा अपना योगदान देते हैं और वह सामाजिक कार्यों में भी अपनी विशेष भूमिका निभाते रहते हैं। वहीं इस आयोजन में समाज के वरिष्ठ व सामाजिक लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि अगले साल इससे भी बड़े अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा।