
अखिलेश की बेटी अदिति और बेटा अर्जुन ट्विटर पर लड़ रहे चुनावी युद्ध
कहते हैं कि "ना पूत के पाँव पालने में नज़र आ जाते हैं"। कुछ ऐसा ही मुलायम सिंह यादव की तीसरी पीढ़ी को भी देख कर लगता है। दरअसल, अखिलेश यादव के बेटे और बेटी भी सियासत में काफी रुचि ले रहे हैं। उनके ट्विटर हैंडल को देख कर तो यही लगता है। समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्विटर पर सिर्फ अखिलेश यादव ही नहीं बल्कि उनके बेटे और बेटी भी काफी सक्रिय रहते हैं। इस चुनावी माहौल में तो वे और भी सक्रिय हो गये हैं। पहले आपको सोशल मीडिया पर सक्रिय अखिलेश के इन बेटे और बेटियों के बारे में थोड़ी जानकारी दे दें।
अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव ने अप्रैल 2019 में ट्विटर पर अपना प्रोफाइल बनाया था और अब तक अब तक साढ़े हजार से ज्यादा ट्वीट कर चुकी हैं। ट्विटर पर उनके 1.49 लाख फॉलोअर हैं जबकि वो खुद मात्र 3 लोगों को वो फॉलो करती हैं। इन तीन लोगों में उनके पिता अखिलेश यादव, उनकी माँ डिंपल यादव और तीसरा अकाउंट समाजवादी पार्टी का है जिसे वो फॉलो करती हैं।
यह भी पढ़ें: रामपुर के चाकू की धार क्या बचा पाएंगे आजम-अब्दुल्ला
अखिलेश के बेटे अर्जुन यादव ने अप्रैल 2020 में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था। अर्जुन अब तक 13 सौ से ज्यादा ट्वीट कर चुके हैं। इस वक्त उनके 1.40 लाख फॉलोअर्स हैं जबकि वो खुद मात्र 9 लोगों को फॉलो करते हैं। इन नौ लोगों में अपने माता-पिता अखिलेश और डिंपल यादव के अलावा वो अपने चाचा धर्मेन्द्र यादव और बीबीसी समेत कुछ न्यूज चैनल को भी फॉलो करते हैं। एक खास बात ये कि अदिति और अर्जुन एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं।
अर्जुन यादव ने 30 जनवरी को एक ट्वीट किया था जिसे खासा पसंद किया गया था। इस ट्वीट में उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कमेंट करते हुए लिखा था कि, "लिख कर रख लो इस बार बाबा की मठ में ऐतिहासिक वापसी होगी…" इस ट्वीट को करीब 9 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। वहीं अदिति यादव ज्यादातर अपने पिता के ट्वीट को रीट्वीट करती हैं। हालांकि अभी 15 जनवरी को उन्होंने अपनी माँ डिंपल यादव को जन्मदिन की बधाई दी थी जिसे करीब 19 हजार लोगों ने लाइक किया था।
Published on:
14 Feb 2022 11:11 am
बड़ी खबरें
View AllUP Special
ट्रेंडिंग
