25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव नहीं चाहते जेल से बाहर निकलें आजम खां, सीएम योगी का दावा

UP Assembly elections 2022 second phase Voting आजम खां के बारे में एक नई जानकारी देकर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने सबको चौंका दिया है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने एक इंटरव्‍यू में यह कहकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है कि, अखिलेश यादव नहीं चाहते हैं कि आजम खान जेल से बाहर आएं। क्योंकि आजम बाहर आए तो अखिलेश की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Feb 2022, 9:44 AM IST

अखिलेश यादव नहीं चाहते जेल से बाहर निकलें आजम खां, सीएम योगी का दावा

अखिलेश यादव नहीं चाहते जेल से बाहर निकलें आजम खां, सीएम योगी का दावा

एक तरफ यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है तो दूसरी तरफ एक बड़ी खबर सामने आई है। आजम खां के बारे में एक नई जानकारी देकर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने सबको चौंका दिया है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने एक इंटरव्‍यू में यह कहकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है कि, अखिलेश यादव नहीं चाहते हैं कि आजम खान जेल से बाहर आएं। क्योंकि आजम बाहर आए तो अखिलेश की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी।

रामपुर से आजम लड़ रहे हैं चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के तहत नौ जिलों की 55 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में आज 14 फरवरी को दो हॉट सीटों रामपुर विधानसभा सीट और स्वार विधानसभा सीट पर वोटिंग चल रही है। रामपुर से आजम और स्वार से अब्दुल्ला आजम चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : UP Vidhansabha Chunav 2022 : संगीनों के साये में हो रही है यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग

अखिलेश यादव ईमानदारी से बताएं

एक सवाल के जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ईमानदारी से बताएं कि वे क्‍या चाहते हैं। सीएम योगी ने कहा कि वैसे आजम खान का मामला न्‍यायालय में लंबित है। इसमें राज्‍य सरकार का कोई दखल नहीं है। राज्‍य सरकार सिर्फ कोर्ट के पूछे जाने पर सही तथ्‍य सामने रख देती है।

सबका होगा विकास

एक अन्‍य सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में विकास सबका होगा लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं। सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है। नया भारत संविधान के अनुरूप चलेगा, शरीयत के अनुरूप नहीं। मैं स्पष्टता से कह सकता हूं कि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन तक भी साकार नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण की 55 सीटों पर वोटिंग आज, तैयारियां पूरीं चाक चौबंद सुरक्षा

भाजपा के वक्त मुकदमे नहीं

चुनाव के समय विपक्ष से जुड़े लोगों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसि‍यों की कार्रवाई पर जवाब देते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि, अखिलेश के खानदान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला है, क्या ये भाजपा की सरकार के समय हुआ था? 2013 में तो भाजपा की सरकार भी नहीं थी। इनके खिलाफ और भी बहुत सारे मामले हैं, क्या ये भाजपा के कारण हुआ है?