24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण की 55 सीटों पर वोटिंग आज, तैयारियां पूरीं चाक चौबंद सुरक्षा

UP Assembly elections 2022 second phase यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए आज 14 फरवरी को वोटिंग हो रही है। एक तरफ आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है तो एक तरफ नई सरकार चुनने के लिए मतदान का पर्व की तरह मनाया जा रहा है। यूपी चुनाव 2022 के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर आज मतदान डलेगा। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Feb 2022, 8:30 AM IST

up_election_2022.jpg

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए आज 14 फरवरी को वोटिंग हो रही है। एक तरफ आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है तो एक तरफ नई सरकार चुनने के लिए मतदान का पर्व की तरह मनाया जा रहा है। यूपी चुनाव 2022 के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर आज मतदान डलेगा। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। 55 विधानसभा सीटों पर कुल 586 प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य अजमा रहे हैं। इन में 69 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए कुल 23,404 पोलिंग बूथ और 12,544 मतदान केंद्र की व्यवस्था की गई है। इन सीटों पर चाक चौबंद सुरक्षा इंतजमात किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग ने व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।

जानिए किन 55 विधान सभा सीट पर आज होंगे मतदान -

दूसरे चरण की 55 विधान सभा सीटें-बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर, मनिहारन सु., गंगोह, नजीबाबाद, नगीना सु., बढ़ापुर, धामपुर, नेहटौर सु., बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुदंरकी, बिलारी, चंदौसी सु., असमौली, सम्भल, स्वार, चमरउवा, नौगंवा सादात, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली सु., सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखुपुर, दातागंज, बहेड़ी, मीरागंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर सु., बिठारी चैनपुर, बरेली, बरेली कैण्ट, आंवला, कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां सु., शाहजहांपुर और ददरौल।

इन नौ जिले में होगी वोटिंग-

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहॉंपुर।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका मौर्य के बाद एक और पोस्टर गर्ल भाजपा में शामिल

एक नजर -

कुल मतदाता 2.02 करोड़
पुरुष - 1.08 करोड़
महिला - 0.94 करोड़ महिला
थर्ड जेण्डर - 1269

यह भी पढ़ें : यह फैसले की घड़ी है, बीएसपी बेहतर विकल्प : मायावती

संगीनों के साये में हो रहा यूपी चुनाव का दूसरा चरण -

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि, यूपी चुनाव का दूसरा चरण संगीनों के साये में हो रहा है। आयोग द्वारा 51 सामान्य प्रेक्षक, नौ पुलिस प्रेक्षक तथा 17 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। 1,793 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 220 जोनल मजिस्ट्रेट, 109 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2,806 माइक्रो ऑब्जर्वर इस वोटिंग पर अपनी निगाह रखेंगे। राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक तथा दो वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। मतदान पर पर्यवेक्षण के लिए हर जिले के 50 प्रतिशत पोलिंग बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं केन्द्रीय चुनाव आयोग तीनों स्तर पर किया जायेगा। साथ-साथ आवश्यकतानुसार वीडियो कैमरे की व्यवस्था भी की गई है।

सुरक्षा के लिए अर्द्ध सैनिक बल तैनात-

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि, चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र, ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा अर्द्धसैनिक बल कर रहा है।

कुल 252 आदर्श मतदान केन्द्र-
अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि, चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 5,591 भारी वाहन, 4,381 हल्के वाहन तथा 1,03,860 मतदान कार्मिक तैनात हैं। कुल 252 आदर्श मतदान केन्द्र तथा 127 समस्त महिला कर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

2.47 लाख लीटर शराब जब्त-

चुनाव की घोषणा की तारीख से चुनाव प्रचार की अवधि के अंत तक इन नौ जिलों से कुल 3.14 करोड़ रुपए नकद और 2.47 लाख लीटर शराब जब्त की गई है।