
यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग संगीनों के साये में हो रही है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र, ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा अर्द्धसैनिक बल कर रहा है। कोई गड़बड़ न हो इसके लिए चुनाव आयोग ने 51 सामान्य प्रेक्षक, नौ पुलिस प्रेक्षक तथा 17 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं। कही भी कोई चूक नहीं हो इसके लिए सभी सम्बंधित अधिकारी मुस्तैद हैं। यह तक चुनाव में सभी 23,404 पोलिंग बूथों में ईवीएम व वीवीपैट अगर खराब होती है तो आधे घंटे में उसे ठीक कर दिया जाएगा। या फिर बदल दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अतिरिक्त रिजर्व ईवीएम एवं वीवीपैट की व्यवस्था है।
प्रेक्षक मुस्तैद -
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि, यूपी चुनाव का दूसरा चरण संगीनों के साये में हो रहा है। आयोग द्वारा 51 सामान्य प्रेक्षक, नौ पुलिस प्रेक्षक तथा 17 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। 1,793 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 220 जोनल मजिस्ट्रेट, 109 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2,806 माइक्रो ऑब्जर्वर इस वोटिंग पर अपनी निगाह रखेंगे। राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक तथा दो वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। मतदान पर पर्यवेक्षण के लिए हर जिले के 50 प्रतिशत पोलिंग बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं केन्द्रीय चुनाव आयोग तीनों स्तर पर किया जायेगा। साथ-साथ आवश्यकतानुसार वीडियो कैमरे की व्यवस्था भी की गई है।
सुरक्षा के लिए अर्द्ध सैनिक बल तैनात -
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि, चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र, ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा अर्द्धसैनिक बल कर रहा है।
यह भी पढ़ें : यह फैसले की घड़ी है, बीएसपी बेहतर विकल्प : मायावती
कुल 252 आदर्श मतदान केन्द्र -
अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि, चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 5,591 भारी वाहन, 4,381 हल्के वाहन तथा 1,03,860 मतदान कार्मिक तैनात हैं। कुल 252 आदर्श मतदान केन्द्र तथा 127 समस्त महिला कर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
2.47 लाख लीटर शराब जब्त -
चुनाव की घोषणा की तारीख से चुनाव प्रचार की अवधि के अंत तक इन नौ जिलों से कुल 3.14 करोड़ रुपए नकद और 2.47 लाख लीटर शराब जब्त की गई है।
इन नौ जिले में होगी वोटिंग -
सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहॉंपुर।
एक नजर -
कुल मतदाता 2.02 करोड़
पुरुष- 1.08 करोड़
महिला - 0.94 करोड़ महिला
थर्ड जेण्डर - 1269 ।
Updated on:
14 Feb 2022, 9:11 AM IST
Published on:
14 Feb 2022, 9:11 AM IST
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.