
करिश्मा लालवानी,रायबरेली. मशहूर कवि मलिक मोहम्मद जायसी के पद्मावत की नायिका पद्मावती सौंदर्य की अपरिमित छटाएं सहेजे हुए सामने आई थी। अब जायसी की उसी परिकल्पना को साकार करते नजर आ रही दीपिका पादुकोण ने परंपराओं के साथ फैशन के वैविध्य की वापसी कराई है। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती इन दिनों सुर्ख़ियों में छाई हुई है। फिल्म में दीपिका के लुक की काफी तारीफ हो रही है। दीपिका को शौर्य और सौंदर्य का प्रतीक, रानी पद्मावती का लुक देने का श्रेय जाता है डिज़ाइनर्स रिम्पल और हरप्रीत नरूला को।
दीपिका के खूबसूरत लुक पर बातें तो खूब हो रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके कपड़ों और ज्वेलरी का वजन कितना है? दीपिका ने फिल्म में 30 किलो से भी ज्यादा के भारी भरकम कपड़े पहने हैं। इस सन्दर्भ में जब पद्मावती के लेखन स्थल रायबरेली के जायस के ग्रामीण परिवेश की पड़ताल की गई, तो पता चला कि अज भी महिलाएं यहां हाथ-पैर और गले में भारी भरकम गहने पहनती हैं। इसी सौंदर्य का वर्णन मलिक मोहम्मद जायसी ने पद्मावती के चरित्र में किया है। यहां के गांव की बुजुर्ग महिलाएं मोटे-मोटे चूड़े, कड़ा, गले में हसुली, पैर में गोड़हरा, माथे में मांगटीका और मोटी बिंदियां पहनती थीं। उसी फैशन को फिल्म पद्मावती में दिखाया गया है अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने।
दीपिका को राजपूताना लुक देने के लिए कड़ी मेहनत की गई है। 58 किलो की दीपिका फिल्म में 93 किलो की हो जाती हैं। ऐसा इसलिए होता था क्योंकि उन्हें 20 किलो के गहने, 4 किलो का दुपट्टा और 11 किलो का घांघरा पहनना पड़ा है। यही नहीं, कुल 200 कारीगरों ने मिलकर 400 दिन में बनाया है। जरी के काम की वजह से वजन बढ़ गया है।
कुछ समय पहले फिल्म का गाना 'घूमर' रिलीज़ हुआ था, जिसे लोगों ने पसंद किया। इस गाने में दीपिका का नाच देखने में जितना आसान लग रहा है, उसे करना उतना ही मुश्किल है। कारण यह है कि उनका 20 किलो का लहंगा जिसकी कीमत 30 लाख तक की है। बता दें कि घूमर राजस्थान का पारंपरिक नृत्य है, जिसे ख़ास मौके पर किया जाता है। जैसे जब नई दुल्हन घर में प्रवेश करती है।
कपड़ों के अलावा अगर गहनों की बात करें, तो उनका वजन भी कुछ कम नहीं है। पूरी फिल्म में दीपिका 20 किलो के गहने पहने हैं। लम्बे-लम्बे गोल्ड के झुमके, चोकर से बना नेकलेस और मांगटीके दीपिका के लुक को पूरा कर रहे हैं। इन्हें देखकर कहा जा सकता है कि ये सारी चीज़ें आउट ऑफ़ फैशन नहीं हुईं हैं। संजय लीला भंसाली चाहते थे कि फिल्म में दीपिका का किरदार एकदम नेचुरल लगे। इसलिए कपड़ों से लेकर गहनों तक, हर चीज़ में बहुत मेहनत की गई है।
इस फिल्म में शाहिद कपूर , महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह , अलाउदीन खिलजी के किरदार में नज़र आएंगे। वैसे तो ये फिल्म 1 दिसम्बर को रिलीज़ होनी है, लेकिन ये रिलीज़ को लेकर विवादों से घिरी हुई है। काफी दिनों से राजपूताना समाज इस फिल्म में दिखाए गए रानी पद्मावती के चरित्र पर गरमाया हुआ है। उनका आरोप है कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म में रानी पद्मावती की इमेज के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। इस फिल्म को रिलीज़ न करने की मांग की गई है और ये तक कह दिया गया है कि अगर ऐसा हुआ, तो संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण की नाक कलम की जा सकती है।
Updated on:
21 Nov 2017 04:12 pm
Published on:
21 Nov 2017 03:37 pm
बड़ी खबरें
View AllUP Special
ट्रेंडिंग
