
गाजियाबाद. थाना इंदिरापुरम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 23 अगस्त को पहलाद गढ़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई डांस टीचर के साथ तीन लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के इस कार्य के बाद परिजन पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमालय की इस चोटी पर यह शख्स लहराएगा तिरंगा
सीओ अंशु जैन ने बताया कि पहलाद गढ़ी से डांस टीचर के साथ तीन लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी थाना इंदिरापुरम में दर्ज कराई गई थी। पुलिस तभी से उन्हें सकुशल बरामद करने का प्रयास कर रही थी। सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए चारों लड़कियों को खोजने का प्रयास पुलिस कर रही थी। चारों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में चारों यूट्यूब पर अपनी वीडियो बनाकर पोस्ट किया करती थी। जिसके बाद यूट्यूब पर उन्हें लोग बेहद पसंद करने लगे।
वीडियो अपलोड के साथ ही इनकी इच्छा सीरियल व फिल्म में जाने की हुई। सीओ ने बताया कि सीरियल व फिल्म की तलाश में चारों गायब हो गई। डांस टीचर से डांस सीखते हुए तीन मासूम बच्चियां ग्लैमर की दुनिया की चकाचौंध के लालच में आ गई। इन्होंने कई टिक टोक भी बनाई थी। पुलिस ने इन्हें मोहन नगर से बरामद किया है।
Updated on:
30 Aug 2019 07:45 am
Published on:
30 Aug 2019 07:37 am

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
