
जौनपुर. Independence Day 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से झंडारोहण किया तो पूरा देश हर्ष से भर गया। जौनपुर में भी आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। लेकिन ज़िले के रामपुर थाने में पुलिसकर्मियों ने जिस तरह झंडारोहण किया उससे उनका जज़्बा साफ नजर आया। रामपुर थाना परिसर की एक तस्वीर आपको गर्व की अनुभूति से भर देगी। बारिश से हुए भीषण जल जमाव में डूबे थाने में झंडारोहण हुआ आैर पुलिस वालों ने घुटने भर पानी में खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी।
दरअसल कई दिनों से हो रही जोरदार बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी जमा हो गया ही। इसी में रामपुर थाना भी आता है। यहां भी कई दिनों से बरसात का पानी जमा है। किसी तरह थाने में कामकाज चल रहा था। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस का पर्व आया तो झंडारोहण की समस्या खड़ी हो गई। थाने में ऐसी कोई जगह नहीं बची जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सके।
सभी ने पानी में ही खड़े होकर ध्वजारोहण का निर्णय लिया। फिर क्या था, रामपुर थाने में जिस अंदाज में स्वतंत्रता दिवस सेलेब्रेट किया गया वो देख लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। बारिश के पानी में घुटने तक खड़े होकर पुलिस के जवानों ने झंडारोहण किया और सलामी दी।
By Javed Ahmad
Published on:
15 Aug 2021 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
