29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 23 November 2018 : वृष राशि में रहेगा चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

23 नवंबर 2018 आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, वृष राशि में रहेगा चंद्रमा, मेष, कन्या और तुला राशियों को मिलेगा लाभ, जानें कैसा बीतेगा इन राशियों का दिन

2 min read
Google source verification
saharanpur news

rashifal

वाराणसी. राशिफल हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है। आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशि का विस्तृत राशिफल-
1. मेष राशि- इस राशि के जातक का दिन आज शुभकारी होगा। व्यापारी के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहने वाला है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राश- आज आप आय प्राप्ति के नए स्रोतों पर विचार कर सकते हैं। अचानक से धन लाभ हो सकता है। आज आपके उपलब्धियों की सराहना होगी। धन के निवेश की व्यवस्था बनेगी। मीडिया तथा मार्केटिंग में सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। शुभ रंग हरा।

3. मिथुन राशि- इस राशि के जातक की दिनचर्या आज व्यस्त रहेगी। धार्मिक कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। किसी को दिए गए धन के वापसी की संभावना रहेगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। नीला रंग समृद्धि कारक है।

4. कर्क राशि-आज आप मन की एकाग्रता को बनाए रखें। कोई महान उद्देश्य लेकर जीवन पथ पर आप बढ़ रहे हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। आज का दिन सफल और भाग्यवृद्धि कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। शुभ रंग लाल।

5. सिंह राशि-व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है नारंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
6. कन्या राशि- आज का दिन भाग्य वृद्धिकारक है। नए व्यवसाय के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। हेल्थ से प्राब्लम हो सकती है।हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशि- धन के निवेश की योजना बनाएंगे। रुका कार्य पूर्ण हो सकता है । धन का व्यय होगा। खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में बढ़ते बी पी से परेशानी हो सकती है। सफेद रंग शुभ है।
8. वृश्चिक राशि- आज आफिस के कार्यों में कुछ ज्यादा ही रुचि लेंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशि- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। अपने कार्यों से आप संतुष्ट भी रहेंगे। जॉब में प्रगति होगी। नारंगी रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

10. मकर राशि-आज आपकी स्थिति थोड़ी बेहतर रहेगी। आपकी मेहनत और काम के प्रति लगन सफलता का नया आयाम दिलवा सकती है। छात्रों की सफलता कठिन मेहनत के बाद ही संभव है। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे। नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राशि- धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। मार्केटिंग से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। हरा शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए।

12. मीन राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। जिसको चाहते हैं उससे दिल की बात कह दें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला और सफेद रंग समृद्धि कारक है।

Story Loader