Devon ke dev mahadev सीरियल के अभिनेता नितिन ने वाराणसी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नितिन एक गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। आइए आपको बताते हैं पूरी घटना।
देवों के देव महादेव सीरियल में एक्टिंग कर चुके एक्टर नितिन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वो मुंबई से रविवार की रात को ही वाराणसी लौटे थे। रात में सबके साथ खाना खाया और उसके बाद अपने कमरे में चले गए। सुबह जब बड़े भाई ने कमरें में झांका तो उनका शव पंखे से लटक रहा था।
नितिन की मृत्यु के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया है। उनके घर में पिता जय सिंह और मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। नितिन के तीन बेटे भी हैं जिसमें उनका सबसे छोटा बेटा महज ढाई साल का है। पत्नी श्वेता का भी रो-रो कर हाल बहुत खराब है। बड़े भाई राहुल इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं उन्होंने बताया “नितिन मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था। वह देवों के देव महादेव सीरियल में भी काम कर चुका था और इसके अलावा भी वह कई सीरियल में काम कर चुका था।”
नितिन के बड़े भाई राहुल सिंह की मानें तो नितिन को ब्लड कैंसर था और इसका इलाज भी चल रहा था। काम ना मिलने की वजह से भी वो परेशान रहते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आत्महत्या कि वजह जानने में जुट गई है।