26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या के बाद अब काशी में दीपोत्सव की तैयारी में जुटा प्रशासन, देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे गंगा के घाट

राम की नगरी अयोध्या में भव्य और रिकार्डेड दीपोत्सव के बाद अब महादेव की नगरी काशी में देव दीपावली के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन इस आयोजन को भव्य बनाने में जुट गया है। वाराणसी में इस दिन 11 लाख दिये जलाने का लक्ष्य रखा गया। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर भी रौशनी का इंतजाम किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
11_lakh_lamps_will_be_lit_in_varanasi_on_dev_diwali_1.jpg

देव दीपावली पर वाराणसी में जगमग होंगे 11 लाख दिये

वाराणसी। राम की नगरी अयोध्या में 23 लाख दिये जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया गया। इसके बाद अब प्रशासन और शासन स्तर से काशी में होने वाले अद्भुत और अलौकिक देव दीपावली को अद्भुत बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन स्तर से मिली जानकारी के अनुसार काशी के अद्भुत और अलौकिक अर्द्धचन्द्राकार घाटों पर 11 लाख दिये जगमगाएंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है।

स्वच्छता के साथ होगा देव दीपावली का आयोजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार देव दीपावली बनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। ऐसे में गंगा तट के आस-पास के इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी। गंगा किनारे के इलाकों, घाटों और गलियों को 20 सेक्टरों में बांटा गया है और उसी प्रकार से उनकी सफाई कराई जाएगी। नगर निगम के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम देव दीपावली को लेकर सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की मानीटरिंग करेगी। अभी अधिकारियों को घाट आवंटित कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।

नमो घाट से अस्सी घाट तक जगमग होंगे 11 लाख दिये

देव दीपावली पर काशी के अर्द्धचंद्राकर घाटों पर 11 लाख दिये जलाए जाएंगे। यह कर्यक्रम 5 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। इस कार्य में आश्रमों व समितियों के स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी। स्वयंसेवक तीन घंटे के लिए तैनात किए जाएंगे। उन्हें समय पर दीप प्रज्ज्वलन कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।