1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akanksha Dubey: साजिश के तहत आकांक्षा की हुई थी हत्या? योगी को लिखे गए लेटर में हुए कई खुलासे !

Akanksha Dubey: भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Akanksha Dubey

Akanksha Dubey: साजिश के तहत आकांक्षा की हुई थी हत्या? योगी को लिखे गए लेटर में हुए कई खुलासे !

Akanksha Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) कथित सुसाइड केस में परिजनों ने मामले की जांच सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (CBI) या क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की है। एक्ट्रेस की मां मधु दुबे के वकील शशांक शेखर ने बुधवार को बताया कि उन्‍होंने अपने क्लाइंट की तरफ से मंगलवार को इस मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) को संबोधित एक लेटर अपर जिलाधिकारी को दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात आई सामने
अभिनेत्री अकांक्षा दुबे की मौत के बाद जो पोर्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई थी उसमें चिकित्सकों ने क्लिन चिट दी थी कि कुछ भी संदिग्ध नहीं है और ये पूरी तरह से आत्महत्या लग रहा है। मगर आकांक्षा के परिजन और अधिवक्ता ने इस रिपोर्ट पर कई सवालिया निशान खड़े किये हैं जिसके बाद एक बार फिर ये कथित आत्महत्या खबरों में बना हुआ है।

सारनाथ के होटल में फांसी पर लटकी मिली थी आकांक्षा
बता दें कि भदोही की रहने वाली आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के सोमेंद्र होटल में फंदे से लटकता हुआ मिला था। वह वाराणसी में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। आकांक्षा की मां ने इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी मां के मुताबिक, इन दोनों लोगों ने ही आकांक्षा दुबे को आत्महत्या करने के लिए उकसाया है।

Story Loader