
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे
मंगलवार को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ के एक होटल में मृत पाई गई थी जिसके बाद से उनके फैंस में खलबली मच गई थी। जहां कुछ लोग इसे सुसाइड बता रहे है तो कुछ लोग इसे हत्या बता रहे है। आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होने ही मेरी बेटी की हत्या की है। इन्ही सब सवालों का जवाब जानने के लिए आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है।
गले में फंदे का निशान
आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रे[पोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा के गले पर फंदे की इंजरी मिली है। पूरे शरीर में से बस गले में ही निशान है, बाकी पूरे शरीर में कही कोई निशान नहीं है। हालांकि, अभी विसरा की रिपोर्ट आनी बाकी है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ़ तौर पर कहा जा सकता है।
सीबीआई जांच की मांग
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जैसे ही आई तुरंत मधु दुबे के वकील ने बयान दिया उन्होंने कहा- आकांक्षा दुबे की हत्या की गई है सीबीआई जांच की मांग होनी चाहिए। वहीँ दूसरी तरफ सारनाथ एसपी ने अपने बयान में कहा कि आकांक्षा दुबे के गले पर फंदे की इंजरी के अलावा पूरे शरीर में कहीं भी सिंगल इंजरी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।
Published on:
04 Apr 2023 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
