
आकांक्षा दुबे 8 साल से एक्टिंग कर रही थीं
भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइन आकांक्षा दुबे वाराणसी में मृत पाई गई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने खुद अपनी जान दी है। ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि क्यों वो डिप्रेशन का शिकार थीं। आकांक्षा पहले भी डिप्रेशन का सामना कर चुकी थीं।
तंग आकर कही थी फिल्में छोड़ने की बात
आकांक्षा दुबे ने 17 साल की उम्र में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। जल्दी ही उनको कई तरह की परेशानियों का सामना भी इंडस्ट्री में करना पड़ा। साल 2018 में आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने फिल्मों से दूर रहने का फैसला ले लिया था। बाद में वो फिल्मों में वापस आईं तो इसका श्रेय उन्होंने अपनी मां को दिया था।
परिवार के बेहद करीब थीं आकांक्षा
आकांक्षा अपने परिवार के बेहद करीब थीं। आकांक्षा मुंबई में अपने परिवार के साथ ही रहती थीं। उनके परिवार में मां और पिता के अलावा दो भाई हैं। आकांक्षा अपनी मां के काफी करीब थीं। अपने भाईयों की पढ़ाई में भी आकांक्षा मदद कर रही थीं।
Updated on:
26 Mar 2023 02:29 pm
Published on:
26 Mar 2023 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
