27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव को झटका देने के लिए अखिलेश उठायेंगे बड़ा कदम, कैडर वोटरों के सहेजने के लिए इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

गोवर्धन पूजनोत्सव में होंगे मुख्य अतिथि, सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Oct 2018, 3:31 PM IST

Akhilesh Yadav and Shivpal Yadav

Akhilesh Yadav and Shivpal Yadav

वाराणसी. शिवपाल यादव का इफेक्ट कै कि अब अखिलेश यादव को अपने कैडर वोटरों को सहेजने के लिए खुद आना पड़ रहा है। सपा नेताओं ने जब पुलिस प्रशासन से पूर्व सीएम के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की तो इस बात का खुलासा हुआ। सपा ने पुलिस अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि 8 नवम्बर को बनारस में गोवर्धन पूजनोत्सव में मुख्य अतिथि अखिलेश यादव हैं और वह राजघाट पर होने वाले इस कार्यक्रम में दोपहर 3.30 बजे से पांच बजे तक उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़े:-गजब जब तबादला होने पर थानेदार को हाथी पर बैठा कर बैंड-बाजे के साथ दी गयी विदाई

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में अखिलेश का आगमन के खास कारण बताये जा रहे हैं। शिवपाल यादव ने जब से अपनी अलग पार्टी बनायी है तभी से सपा को तोडऩे में जुट गये हैं। शिवपाल यादव की पार्टी ने बनारस में सम्मेलन किया था और कई सपा नेताओं को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा से जोड़ा भी था। इसके बाद से शिवपाल यादव के समर्थक लगातार सपा को कमजोर करने में जुट गये थे जिसको देखते हुए माना जा रहा है कि अखिलेश यादव अपने कैडर वोटरों को सहेजने के लिए बनारस आ रहे हैं।
यह भी पढ़े:-क्षत्रिय बाहुबली राजा भैया की युवा सेना ने बुक करा दी ट्रेन, कहा यूपी ही नहीं इन राज्यों से भी आयेंगे लोग

दीपावली के दूसरे दिन यादव समाज के लोग मनाते हैं गोवर्धन पूजनोत्सव
दीपावली के दूसरे दिन यादव समाज के लोग गोवर्धन पूजनोत्सव मनाते हैं जिसके तहत शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल होते हैं। परम्परागत ढंग से निकाली जाने वाली इस यात्रा का अपना महत्व होता है और भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। अखिलेश यादव के आगमन की जानकारी मिलते ही समिति के लोग बेहद उत्साहित है। पहली बार पूर्व सीएम अखिलेश यादव उनके कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं। इसको लेकर अब तैयारी तेज हो गयी है।
यह भी पढ़े:-मुलायम की कुंडली में है ऐसा योग, जो लोकसभा चुनाव 2019 में शिवपाल या अखिलेश की बदल देगा किस्मत

गोवर्धन पूजनोत्सव में भाग लेकर अखिलेश यादव ने शिवपाल को तगड़ा झटका देने की तैयारी की है। अखिलेश यादव के शिरकत के बाद सपा के कैडर वोटरों में सेंधमारी करना शिवपाल यादव के लिए कठिन हो जायेगा। अखिलेश यादव ने राहुल गांधी व मायावती की पार्टी बसपा से गठबंधन की तैयारी की है। ऐसे में बनारस संसदीय सीट किसके कोटे में जाती है यह तय नहीं है लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी को घेरने के लिए इस सीट पर महागठबंधन को अपनी ताकत दिखानी होगी। इस काम के लिए अखिलेश यादव का आगमन महत्वूर्ण साबित होगा।
यह भी पढ़े:-शिवपाल यादव का इफेक्ट, अखिलेश की पार्टी ने इन्हें बनाया फ्रंटल अध्यक्ष