2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन बड़ी बीमारियों से बचाती है अनार की चाय, जानकर रह जाएंगे हैरान

इतने सारे हैं अनार के चाय के फायदे

2 min read
Google source verification
Pomegranate Tea

अनार की चाय

वाराणसी. अनार एक ऐसा फल है जो सभी को बहुत पसंद आता है। कोई इसके दाने पसंद करता है तो कोई इसका जूस। इसमें ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं इसलिए ये बहुत हेल्दी फ्रूट माना जाता है। अनार को खाते समय हमेशा हमलोग छिलके उतारकर फेंक देते हैं लेकिन अगर इन छिलकों के गुण के बारे में जानेंगे तो अबसे आप कभी इन छिलकों को नहीं फेकेंगे।


अनार के छिलकों के फायदे
अनार का छिलका बहुत फायदेमंद होता है और इससे भी आपके शरीर को कई लाभ मिलते हैं। अनार के छिलकों से बनी चाय बेहद स्वादिष्ट और फायदेमंद होती है। इसके छिलकों में मौजूद कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सिडेंट्स के कारण ये दिल की बीमारियों, कई तरह के कैंसर से बचाती है और त्वचा पर उम्र के प्रभाव को कम करती है।

कितना फायदेमंद है अनार का छिलका
अनार के साथ-साथ अनार के छिलके में भी कई महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। कुछ एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स तो ऐसे हैं जो अनार से भी ज्यादा अनार के छिलके में पाए जाते हैं जैसे- अनार के एक ग्राम दानों में 24 मिलीग्राम फेनॉलिक्स होता है जबकि इसके छिलके में एक ग्राम में 250 मिलीग्राम फेनॉलिक्स होता है। इसी तरह अनार के छिलके में अनार के दानों से ज्यादा फ्लैवेनॉइड पाया जाता है। वहीं छिलकों और दानों, दोनों में विटामिन सी की मात्रा लगभग बराबर होती है।

पाचन के लिए फायदेमंद
अनार के छिलकों में मौजूद कई एंटीऑक्सिडेंट्स के कारण ये चाय बहुत फायदेमंद होती है और कई तरह के गंभीर रोगों से शरीर को बचाती है। खाने के बाद इस चाय को पीने से आपका पाचन ठीक रहता है। अगर आपको डायरिया हो गया है तो इस चाय को पीने से आपको बहुत जल्दी लाभ मिलता है।

कैंसर से भी बचाएगी ये चाय
कई तरह के शोधों में ये बात सामने आई है कि अनार के छिलकों में ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में कैंसर की आशंका को कम करते हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा स्किन कैंसर में देखा गया है। इसलिए इस चाय को कम से कम एक बार रोज पीने से आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी खुद को बचा सकते हैं।

ऐसे तैयार करें अनार के छिलकों का पाउडर
आप जब भी अनार को छीलें, उसके छिलकों को साफ पानी में धुलकर किसी कंटेनर में भर लें और उसे फ्रीजर में रख दें। इस तरह जब आपके पास ढेर सारे अनार के छिलके इकट्ठे हो जाएं तो उन्हें धूप में सुखा लें। अगर आपके पास डिहाइड्रेटर है तो इन छिलकों को उसमें भी सुखा सकते हैं। जब ये छिलके पूरी तरह सूख जाएं, तो इनको छोटे-छोटे टुकड़ों में तो़ड़ लें। अब इन छिलकों को ब्लेंडर या कॉफी ग्राइंडर में डालकर पीस लें और पाउडर बना लें। अब अनार के छिलकों के इस पाउडर को किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें ताकि ये खराब न हों।

ऐसे बनाएं अनार के छिलकों की चाय
अनार के छिलकों की स्वादिष्ट चाय बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में या इलेक्ट्रॉनिक केटल में एक कप पानी गर्म करें।
अब इस पानी में एक चम्मच अनार के छिलकों का पाउडर मिलाएं।
थोड़ी देर पाउडर को पानी में भीगने दें।
अब इसे एक कप में छान लें।
स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और ऑर्गेनिक शहद मिलाएं।
आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी चाय बनकर तैयार है।
अनार के छिलकों से बनी चाय के फायदे

Story Loader