3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री काशी विश्वनाथ की नगरी से फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह को न्याय दिलाने को महाअभियान, बहन प्रियंका ने किया ऐलान

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह के दिवंगत हुए 14 जून को दो साल हो जाएंगे, पर अभी तक उनकी मौत को लेकर चल रही जांच पूरी नही हो सकी है। ऐसे में उनकी बड़ी बहन प्रियंका ने ये तय किया है कि वो श्री काशी विश्वनाथ की नगरी से भाई को न्याय दिलाने के लिए महा अभियान चलाएंगी। इसके लिए वो गुरुवार को काशी पहुंचीं और बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन भी किया फिर गंगा घाट भी पहुंची।

2 min read
Google source verification
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह

वाराणसी. लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो साल होने जा रहे हैं, पर अभी तक उनकी मौत को लेकर चल रही जांच पूरी नहीं हो सकी है। उन्हें न्याय नहीं मिल सका है। ऐसे में अब उनकी बड़ी बहन प्रियंका सिंह श्री काशी विश्वनाथ की नगरी से भाई को न्याय दिलाने के लिए महा अभियान छेड़ने जा रही हैं। ये घोषणा उन्होंने गुरुवार की शाम काशी के गंगा घाट पर मीडिया के समक्ष की।

काशी विश्वनाथ और मां गंगा दिलाएंगी भाई को न्यायः प्रियंका

प्रियंका ने इससे पूर्व परिवारजनों के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जा कर पूजन-अर्चन किया। साथ ही भाई की आत्मा की शांति और उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इसके बाद वो राजेंद्र प्रसाद घाट पर मां गंगा की नियमित आरती में शरीक हुईँ। सुशांत सिंह राजपूत की बहन के आगमन की सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मियों से बीतचीत में उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द सुशांत को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से भाई को न्याय जरूर मिलेगा। कहा कि हम काशी से अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए महाअभियान की शुरुआत कर रहे हैं।

गंगा किनारे बैठ कर बाबा विश्वनाथ और मां से की फरियाद

प्रियंका सिंह ने कहा कि हमारे काशी आगमन का मकसद सुशांत को न्याय दिलाना है। हम काशी की पवित्र धरती से महाअभियान की शुरुआत कर रहे हैं। सुशांत महादेव के बहुत बड़े भक्त थे। हमने गंगा किनारे घाट पर बैठ कर महादेव के साथ ही सुशांत को भी याद किया। महादेव और मांग गंगा से प्रार्थना की कि हमारा भाई जहां भी हो अच्छे से हो। हम उसे न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे। कहा कि उन्हें सीबीआई (CBI) पर पूरा भरोसा है। उम्मीद है कि सीबीआई मुकदमे के 6 आरोपियों के खिलाफ बहुत जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी।

भाई आत्महत्या नहीं कर सकते

बता दें कि पटना में जन्मे पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे सुशांत सिंह राजपूत दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों में से एक थे। टेलीविजन धारावाहिकों से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले सुशांत 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, उनकी मौत का कारण आत्महत्या बताया गया। बाद में बिहार सरकार की सिफारिश पर सुशांत सिंह राजपूत मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। हालांकि सुशांत के परिवार को अब भी ये विश्वास नहीं कि उन्होंने आत्महतया की। प्रियंका ने कहा कि भाई बहुत मजबूत दिल वाले इंसान थे वो ऐसा नहीं कर सकते। उनकी हत्या की गई है और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

Story Loader