बता दें कि अपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राएं चार महीने से हक की लड़ाई लड़ रही हैं। मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ तक गईं, वह भी दो-दो बार। मुख्यमंत्री के सचिव के निर्देश पर अपेक्स कॉलेज के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। कॉलेज प्रशासन एक छात्रा को 40 दिन तक बंधक बना कर रखता है। परिवार वालों संग छात्रा को जान से मारने की धमकी दी जाती है। इस मामले में भी कॉलेज चेयरमैन व निदेशक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होता है। लेकिन मुकदमा दर्ज हुए चार महीना गुजरने के बाद भी कॉलेज के निदेश के विरुद्ध चार्जशीट तक फाइल नहीं होती है। उल्टे हक की आवाज बुलंद करने वाली छात्राओं को ही हिरासत में ले लिया जाता है।