6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनवा रहे तो जरूर दें यह जानकारियां, आवेदन का यह है तरीका

पांच साल से कम उम्र के बच्चे के लिए आधार कार्ड (Baal Aadhar Card) बनवाया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए प्रोसेस कुछ अलग है। इतनी कम उम्र के बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाने के लिए यूआईएडीआई उनका बायोमेट्रिक नहीं लेता।

2 min read
Google source verification
पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनवा रहे तो जरूर दें यह जानकारियां, आवेदन का यह है तरीका

पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनवा रहे तो जरूर दें यह जानकारियां, आवेदन का यह है तरीका

वाराणसी. आधार कार्ड लोगों की पहचान का मजबूत आधार होता है। लगभग हर काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। कम ही लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि बड़ों की तरह बच्चों का भी आधार कार्ड (Baal Aadhar Card) बनवाया जा सकता है। पांच साल से कम उम्र के बच्चे के लिए आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए प्रोसेस कुछ अलग है। इतनी कम उम्र के बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाने के लिए यूआईएडीआई उनका बायोमेट्रिक नहीं लेता। इन बच्चों के आधार के लिए उनका फोटो, पता और उनका माता या पिता के आधार से लिंक किया जाता है। बच्चों का आधार अपडेट करवाते समय माता/पिता को उनके सभी डिटेल्स एक बार चेक कर लेने चाहिए। बच्चों के डेट ऑफ बर्थ यानी जन्मतिथि भी ऐसी जानकारी है, जिसे ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। बच्चे का आधार कार्ड बनवाते समय उसकी जन्मतिथि की जानकारी सही होनी चाहिए। इसके बाद जन्मतिथि में कोई गड़बड़ी होती है तो इसे केवल एक बार भी सही/अपडेट किया जा सकता है।

जन्मतिथि अपडेट कराने के लिए डॉक्यूमेंट

बच्चे या किसी भी व्यक्ति के आधार में जन्मतिथि अपडेट कराने के लिए एक वैलिड प्रुफ की जरूरत होती है। बच्चे की जन्मतिथि अपडेट करानी है, तो माता-पिता को वैलिड प्रूफ देना होगा, जिनमें उनके जन्मदिन की सही जानकरी दी गई है। जन्मतिथि इन डॉक्यूमेंट्स से अपडेट कराई जा सकती है।

- जन्म प्रमाण पत्र

- एसएससीएल बुक/सर्टिफिकेट

- पासपोर्ट

- किसी भी गैजेटेड अधिकारी द्वारा सत्यापित सर्टिफिकेट। यह यूआईडीएआई द्वारा एनरोलमेंट/अपडेट के लिए तय किए गए स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट फॉर्मेट में होना चाहिए।

- सरकार विभाग द्वारा जारी किया गया कोई ऐसा पहचान पत्र, जिनमें फोटो और जन्मदिन की जानकारी दी गई हो।

- पैन कार्ड

- विश्वविद्यालय द्वारा जारी मार्कशीट।

- किसी भी सरकारी उपक्रम द्वारा जारी फोटो जिसमें जन्मतिथि की जानकारी दी हो।

इस तरह बनवाएं आधार कार्ड

वाराणसी जिले से डाकघर पोस्ट मास्टर कृष्ण कुमार यादव ने कहा इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांच साल तक के बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको निकटतम आधार केंद्र में अपने और बच्चे के दस्तावेज लेकर जाने होंगे। यहां आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में आपको बच्चे का नाम, माता-पिता का आधार नंबर और अन्य जानकारियां देनी होंगी। आपको बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र व माता-पिता में से किसी एक का आधार नंबर केंद्र में जाकर देना होगा।सेंटर पर बच्चे की फोटो खिंचवानी होगी। फोटो खिंचवाने के बाद वही फोटो उसके बाल आधार कार्ड में लगवाई जाएगी। बाल आधार कार्ड को बच्चे के माता-पिता में से किसी एक के आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। पांच वर्ष की उम्र तक बच्चे की पहचान उसके आधार कार्ड से इसी तरह होगी। पांच वर्ष पार करने के बाद उसे सामान्य आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा। पांच साल से कम उम्र के बच्चे का आधार कार्ड नीले रंग का होता है। बच्चों के आधार कार्ड को बाल आधार कहा जाता है।

90 दिनों में प्राप्त होगा आधार नंबर

आधार सेंटर पर माता या पिता में से किसी एक को अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा। दर्ज कराए नंबर पर एसएमएस से कंफर्मेशन के बाद 60 से 90 दिनों के भीतर बच्चों का आधार नंबर प्राप्त हो जाएगा। बाल आधार बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता। बाल आधार कार्ड के लिए आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र 5 साल से कम होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: नीले रंग का होता है 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों आधार कार्ड, जानें- बाल आधार कार्ड बनवाने की पूरी प्रोसेस