10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाहुबली अतीक पर दर्ज हैं 120 मुकदमें, 17 साल की उम्र में लगा था हत्या का आरोप

जानें कहां तक फैला है अतीक अहमद का साम्राज्य  

3 min read
Google source verification
Atiq Ahmad

Atiq Ahmad

इलाहाबाद. फूलपुर सीट से लोकसभा सीट पर उपचुनाव के मैदान में उतरे पूर्व सांसद अतीक अहमद अपराधिक मामले में जाने जाते हैं। इन पर आज तक 120 मुकदमें दर्ज है। वहीं अभी भी अतीक अहमद ने जेल से उपचुनाव के लिए नामांकन किया है। बाहुबली अतीक अहमद हाईस्कूल फेल हैं। वहीं इनकी प्रॉपर्टी की बात की जाए तो बाहुबली अतीक अहमद ने अपने 20 करोड़ से ज्यादा चल अचल संपत्ति का ब्यौरा करके सबको चौका दिया। इन दिनों शुआट्स के अधिकारियों पर हमले के मामले में देवरिया जेल में बंद हैं।

बाहुबली अतीक अहमद पर लगे हैं ये गंभीर आरोप
पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ हत्या के प्रयास, हत्या का षड्यंत्र रचने, तोड़फोड़ कराने, मारपीट सहित तमाम गंभीर अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई मुकदमे हाईकोर्ट में भी चल रहे हैं। इलाहाबाद व कौशाम्बी के साथ अन्य जिलों के थानों में भी उन पर मुकदमे दर्ज हैं। अतीक के मुकदमे का विवरण देखकर जिले में आए नए अधिकारी हैरान रह गए। मुकदमों के साथ ही उनकी सम्पति का विवरण भी हैरान कर देने वाला है। शहर के तमाम मोहल्लों में मकान व प्लॉट के साथ ग्रामीण इलाकों में खेती की काफी जमीन भी है। इतना ही नहीं, दिल्ली व नोएडा में काफी अचल संपत्ति भी पति-पत्नी के नाम पर है।

17 साल की उम्र में लगा था कत्ल का इल्जाम
कई माफियाओं की तरह ही अतीक अहमद ने भी जुर्म की दुनिया से सियासत की दुनिया का रुख किया था। पूर्वांचल और इलाहाबाद में सरकारी ठेकेदारी, खनन और उगाही के कई मामलों में उनका नाम आया। 1979 की है जब 17 साल की उम्र में अतीक अहमद पर कत्ल का इल्जाम लगा था, उसके बाद अतीक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अतीक अहमद के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कौशाम्बी, चित्रकूट, इलाहाबाद ही नहीं बल्कि बिहार राज्य में भी हत्या, अपहरण, जबरन वसूली आदि के मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा मामले इलाहाबाद जिले में आपराधिक मामले दर्ज हुए। कानपुर में भी इनके खिलाफ पांच मामले थे, जिनमें वह बरी हो चुके हैं। वर्तमान में अतीक शुआट्स के अधिकारियों पर हमले के मामले में देवरिया जेल में बंद हैं।

राजनीति में पहला कदम
अपराध की दुनिया में नाम कमा चुके अतीक अहमद को समझ आ चुका था कि सत्ता की ताकत कितनी अहम होती है। इसके बाद अतीक ने राजनीति का रुख कर लिया। वर्ष 1989 में पहली बार इलाहाबाद (पश्चिमी) विधानसभा सीट से विधायक बने अतीक अहमद ने 1991 और 1993 का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा और विधायक भी बने। 1996 में इसी सीट पर अतीक को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया और वह फिर से विधायक चुने गए। अतीक अहमद ने 1999 में अपना दल का दामन थाम लिया। वह प्रतापगढ़ से चुनाव लड़े पर हार गए और 2002 में इसी पार्टी से वह फिर विधायक बन गए। 2003 में जब यूपी में सपा सरकार बनी तो अतीक ने फिर से मुलायम सिंह का हाथ पकड़ लिया। 2004 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अतीक को फूलपुर संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया और वह सांसद बन गए। उत्तर प्रदेश की सत्ता मई, 2007 में मायावती के हाथ आ गई। अतीक अहमद के हौसलें पस्त होने लगे. उनके खिलाफ एक के बाद एक मुकदमे दर्ज हो रहे थे। इसी दौरान अतीक अहमद भूमिगत हो गए।


यहां तक फैला है साम्राज्य
साउथ एक्स पार्ट-2 नई दिल्ली, ओखला दिल्ली, नोएडा, भैसोरा लखनऊ, विजयंत खंड लखनऊ, कटका झूंसी, रसूलाबाद, अकबरपुर, कसारी मसारी, एनुद्दीनपुर, नसीरपुर सिलना, नवाब यूसुफ रोड, चकिया, सिविल लाइंस, राजरूपपुर, नीम सराय व रहीमाबाद इन स्थानों पर जमीन, मकान, प्लॉट व अपार्टमेंट हैं। वहीं अतीक अहमद के खुद के पास राइफल, पिस्टल, दोनाली बंदूक, पत्नी के पास रिवॉल्वर, राइफल व एक नाली बंदूक रखें हैं।


अतीक के पत्नी के पास है इतनी प्रॉपर्टी
टोयटा लैंड क्रूजर, पजेरो, पीजो जीप, महेन्द्रा जीप व मारुति जिप्सी। गहनों की बात करें तो अतीक के पत्नी के पास 1750 ग्राम सोना व 3.81 किलोग्राम चांदी है।