वाराणसी. देश में इन दिनों दो मुद्दों पर जमकर बहस हो रही है। तीन तलाक का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है तो दूसरी तरफ केन्द्र सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर लोगों से राय मंागी है। इन मुद्दों को लेकर लोगों ने अलग-अलग राय भी दी है। इसी जंग में पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी भी कूद पड़े हैं। सोशल मीडिया में तेजी से एक फोटो वायरल हो रही है जिसमे कहा जा रहा है कि मुख्तार अंसारी ने समान नागरिक संहिता को रिजेक्ट कर दिया है।