4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आप भी बनना चाहते हैं धनवान, तो शुक्रवार को जरूर करें इस चीज का सेवन

money benefits of eating curd on friday

1 minute read
Google source verification
Eating Curd

Eating Curd

वाराणसी. हिंदू धर्म में हर दिन का अपना एक अलग महत्व होता है। सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी भगवान की आराधना की जाती है। इन सात दिनों में हर भगवान को एक अलग वस्तु चढ़ाने व उसका सेवन करने की मान्यता है। उसी तरह शुक्रवार को भी खाने में इस्तेमाल करने वाली एक ऐसी चीज का सेवन किया जाता है जिससे आपको बहुत लाभ होगा। वह कुछ और नहीं बल्कि आसानी से मिल जाने वाली चीज है, दही।

यह भी पढ़ें-

अगर घर में नहीं रुकते पैसे तो गुरूवार को करें ये टोटके, बरसेगा धन


बता दें कि किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो दही का सेवन करने से कार्य में कोई बाधा नहीं आती। लेकिन दही को खाने से केवल शुक्रवार को ही नहीं बल्कि सप्ताह के सातों दिनों तक भी यदि आप खाते हैं तो यह धार्मिक लिहाज से बेहद लाभकारी है। हालांकि दही का सेवन ज्योतिष में भी बेहद फलदायी बताया गया है।


इसलिए फलदायी है शुक्रवार को दही का सेवन
शुक्रवार के दिन दही का सेवन करना इसलिए फलदायी माना गया है क्योंकि मां लक्ष्‍मी को सफेद वस्‍तुएं बहुत प्रिय हैं और माना जाता है कि दूध से बनी चीजों जैसे दही, खीर आदि का भोग लगाने से वह बहुत जल्‍दी प्रसन्‍न होती हैं। इसके साथ ही आपका घर धन-संपदा से भरा रहेगा।

यह भी पढ़ें-

पितृपक्ष शुरू, पिशाचमोचन में ही मिलती है प्रेत बाधा और अकाल मृत्यु के बाद पितरों को मुक्ति


इसलिए यदि शुक्रवार के दिन आप कहीं शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो दही अवश्य खाएं। इसके अलावा दिनभर में शुक्रवार के दिन दही का सेवन जरूर करें।

यह भी पढ़ें-

Shardiya Navratri 2018: शारदीय नवरात्र में इस शुभ मुहूर्त में करें घट स्थापना, होगा विशेष लाभ