3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केवी बीएचयू के छात्र मयंक की खुदकुशी पर बीएचयू प्रशासन ने शुरू की जांच, पुलिस भी तफ्तीश में जुटी

केंद्रीय विद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के नौवी के छात्र मयंक यादव की खुदकुशी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां शुरूआती दिनों में स्कूली छात्र-छात्राओं ने मयंक की बहन के साथ विद्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं समाजवादी पार्टी ने इस पर आंदोलन की धमकी दी। अब बीएचयू के कुलपति ने जांच कमेटी गठित कर दी है। उधर पुलिस ने भी केवी निदेशक को पत्र भेजा है।

2 min read
Google source verification
केवी बीएचयू का छात्र मयंक यादव जिसने कर ली है खुदकुशी

केवी बीएचयू का छात्र मयंक यादव जिसने कर ली है खुदकुशी

वाराणसी. केंद्रीय विद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र मयंक यादव की खुदकुशी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में छात्र-छात्राओं का विरोध प्रदर्शन तो खत्म हो गया है। पर उनमें गुस्सा जरूर है। वो न्याय चाहते हैं। ऐसा मयंकी बड़ी बहन जो उसी विद्यालय की 10वीं की छात्रा है पहले ही कह चुकी है। इस बीच पुलिस ने भी केंद्रीय विद्यालय के निदेशक को पत्र भेजा है। वहीं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुधीर जैन ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

स्कूल के टीचरों पर लगा है उत्पीड़न का आरोप

बता दें कि केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के छात्र मयंक ने पिछले दिनों घर की छत पर लोहे की राड से नारियल की रस्सी के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी थी। हालांकि उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहरया था। लेकिन उसकी बहन और माता-पिता ने प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और एक अन्य शिक्षिका पर मयंक को प्रताड़ित करने और माता पिता को अपमानित करने का आरोप लगाया था।

ये भी पढें- खुदकुशी करने वाले BHU केंद्रीय विद्यालय के छात्र मयंक की बहन तनीशा ने PM मोदी को लिखा मार्मिक पत्र

कुलपति ने लिया संज्ञान, जांच कमेटी गठित

इस मामले के तूल पकड़ते ही बीएचयू के कुलपति प्रो सुधीर जैन ने प्रो मुकुलराज मेहता के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर तत्काल रिपोर्ट मांगी है। इस कमेटी में चीफ प्रॉक्टर प्रो अभिमनयु सिंह व केंद्रीय विद्यालय की उप प्रधानाचार्य को भी शामिल किया है। कमेटी के मेंबरान विद्यालय जा कर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से अलग-अलग जांच पूछताछ भी कर चुके हैं।

ये भी पढें- BHU केंद्रीय विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र मयंक ने की खुदकुशी, जाने क्या है वजह...

मयंक की मां ने दी है लंका थाने में तहरीर

बता दें कि इस घटना के बाबत मयंक की मां मुन्नी देवी ने लंका थाने में तहरीर भी दी है। तहरीर में विद्यालय की एक शिक्षिका को नामजद भी किया है। इस बीच डीसीपी काशी जोन ने केंद्रीय विद्यालय के निदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने निदेशक केंद्रीय विद्यालय से मामले की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट तलब की है। कहा है कि दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष प्रो सुनील कुमार सिंह ने भी विद्यालय जा कर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित पूरे स्टॉफ से पूछताछ की है। साथ ही मयंक के परिजनों ने भी मिले।

Story Loader