बता दें कि 25 मई को देश के वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, भोपाल, हैदराबाद, दिल्ली, भुवनेश्वर, कोलकाता, जयपुर, गोहाटी तथा दक्षिणी परिसर बरकछा मिर्जापुर में निर्धारित केन्द्रों पर बीएससी (कृषि) में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी थी। विश्वविद्यालय प्रशासन का अब यह तर्क है कि इस प्रवेश परीक्षा के अन्तर्गत यूईटी प्रवेश सूचना पुस्तिका सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानो पर प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक (दो घंटे) का समय अंकित था। प्रश्न पत्र (क्वेसचन बुकलेट) में भी यही समय अंकित था। लेकिन परीक्षा के कुछ दिनों पूर्व पोर्टल पर भेजे गये प्रवेश पत्र पर भूलवश समय ढाई घंटे मुद्रित हो गया था। प्रवेश परीक्षा के दिन विभिन्न साधनो के जरिए देश के समस्त केन्द्रों पर त्वरित ढंग से यह संदेश भेजकर Admit Card केन्द्राध्यक्षों व पर्यवेक्षकों के माध्यम से अभ्यर्थियों को 2 घंटे की समय सीमा की पुष्टि की गई थी। देश के सभी केन्द्रों ने इस सूचना पर अमल किया तथा परीक्षा दो घंटे में पूर्ण करा ली। लेकिन एक परीक्षा केन्द्र पर ढाई घंटे का समय दे दिया गया जिसके कारण अभ्यर्थियों के व्यापक हित व परीक्षा तंत्र की सुचिता व पवित्रता के दृष्टिगत पुनः परीक्षा कराने का आदेश पारित किया गया। सभी परीक्षार्थी अपना Pravesh Patra दो जुलाई की रात से डाउनलोड कर सकते हैं।