मेयर पद की बात की जाये तो यहां पर बीजेपी की मृदुला जायसवाल ३८ हजार मतो से आगे चल रही है, लेकिन गंगापुर नगर पंचायत व रामनगर पालिका परिषद में बीजेपी को तगड़ा झटका लग चुका है। गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के दिलीप सेठ १८६२८ मत पाकर विजयी हो चुके हैं। दूसरे नम्बर पर सपा के विजय यादव १५६९ मत मिले हैं। इस सीट पर बीजेपी को करारी शिकस्त मिली है। रामनगर पालिका परिषद की बात की जाये तो यहां पर रेखा शर्मा लगभग ६०० वोटों से आगे चल रही है। एक बात बताना जरूरी है कि रेखा शर्मा ने पहले भी इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था लेकिन इस बार कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया था, जिसके रेखा शर्मा ने निर्दल ही चुनाव में नामांकन किया है और अब विजयी पथ पर तेजी से अग्रसर होती दिख रही है। कांग्रेस को कही ने कही अफसोस होगा कि उन्हेंने फिर से रेखा शर्मा पर भरोसा नहीं जताया है।
यह भी पढ़े:-ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान