12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी की काशी में डूबी बीजेपी की नैय्या, बीटेक अपराजिता के हाथों जिला पंचायत की कमान

जिला पंचायत अध्यक्ष पर सपा की बीटेक प्रत्य़ाशी अपराजिता पड़ीं बीजेपी के दागी अमित पर भारी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Srivastava

Jan 07, 2016

वाराणसी. मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा ने भाजपा को जोरदार पटकनी दी है। सपा की बीटेक प्रत्याशी अपराजिता ने भाजपा प्रत्याशी को 30-17 के अंतर से हराया। एक वोट अवैध घोषित किया गया।
तीन बजे मतगणना शुरू होते ही अपराजिता ने बढ़त बना ली और कुछ मिनटों में ही परिणाम सामने आ गया। एक वोट अवैध घोषित किया गया। अपराजिता के पक्ष में 30 सदस्यों ने वोटिंग की, जबकि भाजपा के अमित सोनकर को 17 मत मिले। बनारस में कुल 48 जिला पंचायत सदस्य हैं।
दरअसल, गुरुवार को भारी गहमागहमी के बीच हुए मतदान में जिपं सदस्यों ने तेजी दिखाई और मात्र एक घंटे 55 मिनट में 33 वोट पड़ गए। बाद में यह आक़ड़ा 45 पहुंच गया। तीन बजे तक सभी सदस्यों ने मतदान कर दिया था। चुनाव को लेकर दोनों दलों में इस कदर प्रतिस्पर्धा रही कि कचहरी परिसर में काली कोट से अधिक खादी नजर आई। जिला मुख्यालय, सर्किट हाउस और कचहरी परिसर राजनीति का अखाड़ा बना हुआ था। हर तरफ नेता ही नेता हैं।

ये भी पढ़ें

image