
CM Yogi adityanath
वाराणसी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे। शनिवार को जहां सीएम पंडित दीन दयाल हस्तकला संकुल में ग्राम प्रधानों को गांव के विकास और उसे स्मार्ट बनाने की नसीहत दे रहे थे वहीं भाजपा के सैकड़ों किसानों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर पार्टी में हड़कंप मचा दिया। इतना ही नहीं अब तक कांग्रेस समर्थित किसान आंदोलन से खुद को जोड़ लिया। भाजाप पर किसान विरोधी नीति अख्तियार करने का आरोप लगाया। कहा कि 20 जून तक पूरी नहीं हुई तो वे अन्य किसानों के साथ तहसील पर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन करेंगे। अपने मवेशी, बाल बच्चों सहित मांग पूरी होने तक तहसील पर ही जमे रहेंगे। ऐसी घोषणा रविवार को हरदासपुर संकल्प सभा में की गई। उसी दिन भाजपा सदस्यता की अधिकृत प्रति आग के हवाले कर देंगे।
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के किसान महीनों से आंदोलित हैं। इस दौरान वे पीएम के नाम खून से खत लिख चुके है। दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे चुके हैं। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिल चुके हैं। लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी गई। ऐसे में अब वो किसान जो भाजपा से जुड़े थे उन्होंने भी शेष किसानों संग आंदोलन में कूदने का निर्णय कर लिया है इन्होंने भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने की मांग को लेकर रविवार को जमकर हुंकार भरी। हांथ में गंगा जल लेकर लिया संकल्प और निकाला मार्च। बोले किसान कानून के तहत नहीं मिला मुआवजा तो एक इंच जमीन नहीं देंगे। इस मौके पर भाजपा से जुड़े किसानों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान भी किया। कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी की सदस्यता की प्रति आग के हवाले करेंगे।
रिंग रोड फेज 2 से प्रभावित किसानों ने लोहरापुर से हरदासपुर तक निकाला किसान संकल्प मार्च। हरदासपुर में हुई किसान संकल्प सभा। इस मौके पर हाथ में गंगाजल लेकर रिंग रोड योजना से प्रभावित किसानों ने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत वर्तमान सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा एवं पुनर्वास की व्यवस्था लिये बिना रिंग रोड के लिये एक इंच जमीन नहीं देंगे। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 की धारा 24 के आधार पर किसान विरोधी मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर योजना रद्द करने हेतु लिया संकल्प। केंद्र व राज्य सरकार पर लगाया किसान विरोधी होने का आरोप। सैकड़ों भाजपा कार्यकार्ताओं हरदासपुर में भाजपा छोड़ने का लिया फैसला,मीडिया के सामने जलाएंगें सदस्यता की प्रतियां। रविवार को "गांव बंद" किसान अन्दोलन के समर्थन में रिंग रोड परियोजना से प्रभावित 27 गांवों के किसानों एवं मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से प्रभावित चार गांवों के किसानों ने अपना उत्पाद गांवों में रोक संकल्प मार्च निकालकर एवं किसान संकल्प सभा कर किया गांव बंद किसान अन्दोलन का समर्थन किया।
किसान संकल्प सभा में 20 जून तक किसानों की उक्त दोनों परियोजनाओं की मांग नहीं पूरी हुई तो तहसील मुख्यालय पर होगा घेरा डालो डेरा डालों कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक एवं अऩोखा प्रदर्शन होगा समें किसान अपने घरों का ताला बंदकर, चूल्हा चौकी, खटिया मचिया, गाय, भैंस, बकरी, इत्यादि पालतू जानवर के साथ जच्चा बच्चा सबकुछ लेकर तहसील मुख्यालय पर डालेगा अऩिश्चित कालीन डेरा जिसमें अनिश्चित कालीन अनशन भी करेंगें किसान। किसान संकल्प मार्च एवं किसान संकल्प सभा की अघ्यक्षता करते हुये किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विनय शंकर राय मुन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में किसानों के व्यापक हितों के लिए बने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 की अवहेलना किसानों के हक अधिकार पर डाका डालना है जिसका मुहतोड़ जबाब किसानों को संगठित कर व्यापक अन्दोलन कर दिया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्वेता राय ने कहा कि मुख्यमन्त्री वाराणसी में थे लेकिन अन्दोलनरत किसानों की अनदेखी कर संवेदनहीनता की पराकाष्ठा लांघने का कार्य किए जिसका माकूल जबाब देगा वाराणसी का किसान। राय ने कहा कि धरती के साक्षात भगवान अन्नदाता किसान की उपेक्षा कर मन्दिर मन्दिर धर्म के आधार पर राजनीति की नौटंकी को भगवान और जनता जनार्दन दोनों समझ ली है।
इस मौके पर रामसागर सिंह, नारायणी सिंह, पवम सिंह "प्रेम, बच्चे लाल राजभर, आशीष सिंह, मूरत नरायण ने विचार व्यक्त किया तथा मुख्य रूप से सूरत नरायण, दिनेश सिंह, रामसेवक पटेल, राजाराम पाल, रामजी, थनरा देवी, मेवा पटेल, प्रेम साह, विजय गुप्ता, राहुल सिंह, रवि कुमार, हीरावती देवी, सुनीता सिंह, विटना देवी, शैलेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, सौरभ सिंह, अश्वनी, रामधनी राजभर, आदेश सिंह, अमन सिंह सहित इत्यादि किसान शामिल थे। अध्यक्षता किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विनय शंकर राय "मुन्ना" ने की तथा संचालन मो अकरम ने। राजेश सिंह ने आभार जताया।
Published on:
10 Jun 2018 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
