1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुन्ना बजरंगी के बाद गैंग की कमान संभाल सकता है 50 हजार का इनामी, बृजेश सिंह को लगेगा झटका

दो बार जेल में मुन्ना बजरंगी से जाकर की थी मुलाकात, बाहुबली मुख्तार अंसारी का भी मिला है समर्थन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 10 Jul 2018, 9:04 PM IST

Bahubali

Bahubali

वाराणसी. बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि उसके गैंग की कमान कौन संभालेगा। मुन्ना बजरंगी गैंग में शूटरों की कमी नहीं है लेकिन कमान संभालने के लिए बड़ा नाम चाहिए। इसी जरायम की दुनिया में नयी खबर यह सामने आ रही है कि पचास हजार के इनामी अपराधी को मुन्ना बजरंगी गैंग की कमान मिल सकती है यदि ऐसा होता है तो माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह को तगड़ा झटका लगना तय है।
यह भी पढ़े:-इस महिला को मिलेगी मुन्ना बजरंगी की विरासत, शमशान घाट पर हुआ खुलासा



बृजेश सिंह व मुख्तार अंसारी की अदावत किसी से छिपी नहीं है। भले ही सामने यह दिखता है कि दोनों बाहुबली अब एक-दूसरे से उलझना नहीं चाहते हैं लेकिन पर्दे के पीछे से एक-दूसरे को नुकसान पहुचाने वाले अपराधियों को संरक्षण भी देते हैं। मुख्तार अंसारी के लिए मुन्ना बजरंगी ने कई काम किये थे जिसके चलते बृजेश सिंह से मुन्ना बजरंगी की अदावत थी। बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय को बृजेश सिंह का खास माना जाता था जिसकी हत्या का आरोप मुन्ना बजरंगी से लेकर मुख्तार अंसारी पर लगा है। बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद उसके परिजनों ने अन्य लोगों के साथ बृजेश सिंह व उनके भतीजे सुशील सिंह पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। बात साफ है कि मुन्ना बजरंगी की मौत से बृजेश सिंह के गैंग को बड़ी राहत मिली है जबकि मुख्तार अंसारी की परेशानी बढ़ गयी है। मुन्ना बजरंगी गैंग में एक से बढ़ कर एक शूटर है लेकिन एक ऐसा नाम भी है जो मुन्ना बजरंगी की गैंग का लीडर बन सकता है।
यह भी पढ़े:-बागपत जेल में पिस्टल पहुंचने पर भाई ने किया बड़ा खुलासा, कहा शेर था मुन्ना बजरंगी, कोई नहीं बचता

50 हजार के इनामी को मिल सकती है गैंग की कमान
मुन्ना बजरंगी गैंग की कमान 50 हजार के इनामी बीकेडी को मिल सकती है। सूत्रों की माने तो जौनपुर निवासी के साथ दो बार बीकेडी ने जेल में जाकर सुपारी किंग से मुलाकात की थी। खास बात है कि बृजेश सिंह से सीधी अदावत रखने वाला बीकेडी की फोटो, पता व ठिकाने की जानकारी तक पुलिस प्रशासन के पास नहीं है। सूत्रों की माने तो मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद शूटर अब बीकेडी से जुडऩे लगे हैं। बीकेडी को शूटरों की फौज मिल रही है, जिससे वह ताबड़तोड़ अपराध को अंजाम दे सकता है। पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो बीकेडी सिर्फ अपने परिजनों की मौत का बदला बृजेश सिंह से लेना चाहता है इसके अतिरिक्त जरायम की दुनिया में रंगदारी, हत्या आदि मामलों में वह सक्रिय नहीं है। ऐसे में अपना बदला लेने के लिए मुन्ना बजरंगी गैंग की कमान भी संभाल सकता है। बीकेडी को पहले भदोही के बाहुबली विधायक का साथ मिला था बाद में पर्दे के पीछे से मुख्तार अंसारी का समर्थन भी बीकेडी को मिल गया था।
यह भी पढ़े:-पूर्वांचल की जेल में पहली बार मुन्ना बजरंगी ने ही करायी थी हत्या, अब खुद हुआ शिकार

जानिए कौन है 50 हजार इनामी बीकेडी
बीकेडी का पूरा नाम इन्द्रदेव सिंह है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार बृजेश सिंह के पिता की हत्या बीकेडी के परिवार के सदस्यों ने की थी। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ही बृजेश सिंह जरायम की दुनिया में आये थे। बृजेश सिंह ने बीकेडी के पिता हरिहर सिंह को मार कर अपने पिता का बदला लिया था। बीकेडी जब बड़ा हुआ तब से अपने पिता की हत्या का बदला बृजेश सिंह से लेना चाहता है। बृजेश सिंह ने भी नहीं सोचा होगा कि कभी बीकेडी उनसे बदला लेने के लिए जरायम की दुनिया में उतर जायेगा। बीकेडी ने बृजेश सिंह के चचेरे भाई सतीश सिंह की हत्या कर खलबली मचा दी थी। बृजेश सिंह के बेहद खास रहे रामबिहारी चौबे की हत्या में भी बीकेडी का नाम आया था बाद में पुलिस ने बृजेश सिंह के भतीजे व बीजेपी विधायक सुशील सिंह के खास लोगों को ही इस हत्याकांड का आरोपी बनाया है। बृजेश सिंह के खास अजय खलनायक में जानलेवा हमले में भी बीकेडी के शामिल होने की बात कही जा रही थी। बीकेडी की सूचना पुलिस के पास नहीं है। अभी बीकेडी पर पचास हजार का इनाम है जिसे बढ़ा कर दो लाख करने के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया है। बीकेडी ने मुन्ना बजरंगी गैंग की कमान संभाल ली तो बृजेश सिंह को झटका लगना तय है।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी की पांच बड़ी घटनाओं ने जरायम की दुनिया में मचा दिया था हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश