Ghosi By-Election Result 2023 : घोसी उपचुनाव में सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। पूरे प्रदेश एक सपा कार्यालयों पर जश्न का माहौल है तो कार्यकर्ता भी सड़कों पर जश्न मना रहे है। इसी क्रम में वाराणसी में भी सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और ढोल की थाप पर जश्न मनाया।
Ghosi By-Election Result 2023 : शहर के लोहटिया इलाके में पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा, विष्णु शर्मा ने घोसी के परिणाम को लेकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान सभी ने कहा कि घोसी की जनता ने बाहरी भगाओं घोसी बचाओ के नारे का साथ दिया इसका परिणाम बड़ी जीत के साथ सामने आने वाला है।
मतदान प्रभावित करने का हुआ प्रयास
पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि घोसी की जनता ने घोसी बचाओ बाहरी भगाओ के नारे को सिद्ध करते हुए सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को पुरा सम्मान देते हुए सपा के पक्ष मे जनादेश दिया। सपा नेता विष्णु शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का पूरा मंत्रीमंडल घोसी मे कैम्प कर मतदाताओं को गुमराह करने के साथ साथ भय एवं आतंक का माहौल बनाकर सरकारी मशीनरी ने खुलकर गुडंई कर मतदान प्रभावित करने प्रयास किया गया।
इंडिया गठबंधन से भाजपा सदमें में
कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंडिया गठबधन से भाजपा और उसके पदाधिकारी सदमें में हैं। आगमी लोक सभा के चुनाव मे इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश मे पचास से ऊपर सीटों पर जीत दर्ज कर कीर्तिमान स्थापित करेगी एवं 2024 के लोक सभा चुनाव मे केंद्र मे एनडीए सरकार की जगह इडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।